कोरबाः नाबालिग लड़के पर आया दो बच्चों की मां का दिल तो लेकर हो गई फरार
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 32 साल की महिला का दिल 14 साल के नाबालिग लड़के पर आ गया। इस दौरान महिला ने नाबालिग बच्चे का यौन शोषण भी किया। इतनी ही नहीं महिला बच्चे को लेकर फरार हो गई। वहीं इस मामले की चर्चा हर इलाके में हो रही है। दो बच्चों की मां को नाबालिग लड़के से इस कदर मोहब्बत हुई कि वह उसे लेकर फरार हो गई। बच्चे के परिवार वालों ने शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा इस मामले में पुलिस ने महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।

शासकीय नौकरी में पदस्थ व्यक्ति की पत्नी और दो बच्चों की मां एक 14 साल के बच्चे की प्यार में पागल हो गई और बिना कुछ सोचे-समझे उसे लेकर भाग गई। परिजनों के जरिये जब पुलिस को घटना की जानकारी मिली तब जाकर दोनों की खोजबीन शुरू हुई। इस दौरान दोनों जांजगीर जिले के नवागढ़ में नाबालिग लड़के के मामा के घर में रुके हुए थे। पुलिस की टीम तुरंत रवाना हुई और दोनों को बरामद कर लिया। वहीं इस मामले में चौकी प्रभारी मानिकपुर अशोक पांडेय ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने महिला के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के साथ ही अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
हाईटेंशन तार के टॉवर पर चढ़ा युवक
वहीं कोरबा जिले के हरदी बाजार चौकी क्षेत्र के कसेला गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शराब के नशे में एक शख्स हाईटेंशन लाइन के टॉवर के ऊपर चढ़ गया। वहीं स्थानीय लोगों ने जब पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और बहुत मुश्किल से समझा-बुझाकर उसे नीचे उतारा। दरअसल, मसत राम कुर्रे नाम के युवक का अपनी पत्नी और बेटी से झगड़ा हो गया। इसके बाद खुदकुशी करने के लिए वह हाईटेंशन विद्युत लाइन के टॉवर पर चढ़ गया था।












Click it and Unblock the Notifications