CHHATTISGARH NEWS: मोहन मरकाम ने ली मंत्री पद की शपथ, जानिए कैसा रहा है अब तक का सियासी सफर
MOHAN MARKAM MINISTER: राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित राजभवन के दरबार हाॅल में विधायक मोहन मरकाम को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई। मोहन मरकाम ने हिंदी में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल हरिचंदन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शपथ ग्रहण के पश्चात मरकाम को पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

छत्तीसगढ़ में पूर्व कांग्रेस चीफ मोहन मरकाम के मंत्री बनने से पहले ही सीएम भूपेश बघेल ने संकेत दे दिया था कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संगठन और कैबिनेट में फेरबदल के बाद अब मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव हो सकता है।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविंद्र चैबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, महिला एवं बाल विकास अनिला भेंड़िया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, संसदीय सचिव , विधायक , निगम मंडल के अध्यक्ष, अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
मोहन मरकाम का सियासी सफर
छत्तीसगढ़ सरकार के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम के किसान परिवार से ताल्लुकात रखते हैं. उनका जन्म 15 सितंबर 1967 को हुआ था। बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले के निवासी मरकाम पूर्व में शिक्षाकर्मी थे, आगे चलकर उन्होने सियासत में प्रवेश किया और सरकारी नौकरी छोड़ दी। उन्होंने साल 1990 में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण थी। साल 1993, 1998 और 2003 के विधानसभा चुनाव में दावेदारी की थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिल सकी।
वर्ष 2008 में मरकाम पहली बार कोंडागांव सीट से विधायक बने। साल 2018 कांग्रेस ने फिर उन्हें टिकट दिया,जिसमे उन्होंने भाजपा सरकार की मंत्री लता उसेंडी को भारी मतों से हराया किया। साल 2018 में कांग्रेस ने तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष जब भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री बने बनाया,तब मरकाम को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद की कामन सौपी गई थी।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: CM भूपेश बघेल से मिले मोहन मरकाम, कैबिनेट में शामिल करने पर जताया आभार












Click it and Unblock the Notifications