छत्तीसगढ़: CM भूपेश बघेल से मिले मोहन मरकाम, कैबिनेट में शामिल करने पर जताया आभार

MOHAN MARKAM: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बड़े नेता मोहन मरकाम शुक्रवार को राज्य सरकार के मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। पत्रकारों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि कल मोहन मरकाम मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। इसके अलावा उन्होंने कैबिनेट विस्तार के संबंध में भी संकेत दिए हैं।

MOHAN MARKAM BHUPESH BAGHEL

मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने पर मोहन मरकाम ने सीएम भूपेश बघेल के प्रति आभार जताते हुए ट्विटर पर लिखा कि जन-जन के प्रिय, छत्तीसगढ़ को दुनिया भर में 'मॉडल' के रूप में स्थापित करने वाले, देश के नंबर 1 मुख्यमंत्री यशस्वी श्री भूपेश बघेल जी का मुझे मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए हार्दिक आभार। नवा छत्तीसगढ़ की इस यात्रा में अब नई भूमिका में जनसेवा करने का अवसर मेरे लिए सौभाग्य का विषय है। इस अहम जिम्मेदारी की घोषणा के उपरांत आज यशस्वी मुख्यमंत्री जी से मिलकर धन्यवाद ज्ञापित किया।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव को राज्य का उप मुख्यमंत्री बनाया गया था। बुधवार को ही मोहन मरकाम के स्थान पर बस्तर सांसद दीपक बैज को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ,जिसके बाद मोहन मरकाम को कैबिनेट में शामिल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पार्टी राज्य में अपने मुताबिक बदलाव करती रहती है। बहरहाल लंबे वक़्त मे अटकलें लगाई जा रही थीं कि छत्तीसगढ़ में सत्ता और संगठन में बदलाव हो सकता है। हाल ही में कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में सीएम भूपेश बघेल, राहुल गांधी समेत छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बड़ी बैठक ली थी,जिसके बाद से लगातार परिवर्तन देखने मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh: चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा बदलाव, दीपक बैज को बनाया गया छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नया अध्यक्ष

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+