छत्तीसगढ़: 'माताओं-बहनों को चूल्हे के धुएं से राहत देने का काम मोदी सरकार ने किया', बोले CM विष्णु देव
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि देश की माताओं-बहनों को चूल्हे के धुएं से राहत देने का काम किसी ने किया है, तो वो मोदी सरकार है।
सीएम विष्णु देव ने कहा कि उज्ज्वला योजना से माताओं-बहनों को रसोई रास आती है। उन्होंने कहा कि हर घर सशक्त हर घर उज्ज्वला। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश में अब तक 36 लाख 76 हजार 260 लोगों को गैस कनेक्शन मिला है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव ने कहा कि माताओं और बहनों को धुएं से राहत मिली है। आगे भी रसोई गैस कनेक्शन देकर सभी को सुविधाजनक और सुरक्षित ईंधन मिलेगा।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: भरोसे के संकट से जूझ रही कांग्रेस की विश्वसनीयता हो जाएगी शून्य, सीएम विष्णु देव का हमला












Click it and Unblock the Notifications