कवर्धा को मंत्री मोहम्मद अकबर ने दी सौगात, तीन सड़कों के नवीनीकरण कार्यों का किया भूमिपूजन
MOHAMMAD AKBAR KAWRDHA: छत्तीसगढ़ के वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने अपने एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास के दौरान कवर्धा विधानसभा के समुचित विकास और गांव से कनेक्टिविटी करने सड़क नवीनीकरण कार्यों के लिए करोड़ों रूपए की सौगात दी। उन्होंने ग्राम पोड़ी में सड़क नवीनीकरण कार्याे के भूमिपूजन कार्यक्रम में कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 02 करोड़ 9 लाख 26 हजार रूपए की लागत से 03 सड़कों के नवीनीकरण कार्यों का भूमिपूजन किया।

वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि वनांचल सहित मैदानी क्षेत्रों में विकास के लिए लगातार निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। एक गांव से दूसरे गांव कनेक्ट करने के लिए पुल-पुलिया और सीसी रोड निर्माण कार्य भी किए जा रहे हैं जिससे ग्रामवासी को आवागमन में सुविधा मिले। उन्होंने कहा कि मेनरोड़ बैरख-टी 03 से ढोलबज्जा, बोदा से लब्दा और लालपुर से बोल्दाखुद में सड़को का मरम्मत होने से ग्रामवासियों को आने-जाने में सुविधा होगी। इससे बरसात के दिनों में होने वाली दिक्कतों से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्रों को शहरो से जोड़ने के लिए सड़कों का जाल बिछाने का कार्य चल रहा है। वहीं जर्जर सड़कों का मरम्मत कार्य तीव्रगति से किया जा रहा है। सड़क निर्माण जल्द पूर्ण और मरम्मत से जिले में वनांचल क्षेत्रों तक सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें CG NEWS: गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि जारी, अब तक हो चुका है 541.66 करोड़ का भुगतान












Click it and Unblock the Notifications