मंत्री मोहम्मद अकबर ने कवर्धा क्षेत्र के विकास के लिए दी करोड़ों रुपए की सौगात
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ के वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कबीरधाम जिले के समुचित विकास के लिए 03 करोड़ 26 लाख 50 हजार रुपए की लागत से कृषि उपज मंडी समिति कवर्धा में मंडी क्षेत्र अंतर्गत 50 ग्राम पंचायतों के लिए सीसी रोड कार्यों की सौगात दी है। उन्होंने इस सड़क निर्माण कार्य के लिए विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस बड़ी सौगात के लिए कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायतों के पंच, सरपंच, सचिवों एवं नागरिकों ने मंत्री अकबर के प्रति आभार प्रकट किया है।

उन्होने कहा कि क्षेत्र के जन उपायोगी मांगों को हम हर संभव पूरा करने का आगे भी पूरा प्रयास करते रहेंगे। आगे भी इसी तरह क्षेत्र के समुचित विकास के लिए सब मिलजुलकर प्रयास करते रहेंगे। सीसी रोड निर्माण कार्य की भूमिपूजन होने से लोगों में सरकार के प्रति एक विश्वास जागा है। सड़क निर्माण होने से क्षेत्र में आवागमन की सुविधाएं बढेंगी।
केबिनेट मंत्री अकबर ने क्षेत्र के विकास के लिए 3 करोड़ 26 लाख 50 हजार रूपए की बड़ी सौगात दी। भूमिपूजन ग्रामों में ग्राम खड़ौदा खुर्द, खजरी कला, सिलहाटी, दौजरी, जरती, सुरजपुरा, लालपुर कला, मडमडा, नबघटा, लालपुर कला, मोहगांव, कोठार, घुघरीखुर्द, सोनबरसा, सिघनपुरी, कोदवा, बटुरा कछार, नवगांव गुलालपुर, चंदैनी, बांधा टोला, छोटूपारा ,विचारपुर, नूंनछपार, मक्के, नयापारा, मन्नाबेदी, बांधा, पथर्रा ,मिरमिट्टी, धरमपुरा, भेदली, छिरहा, मरपा, जमुनिया, जेवडन खुर्द, प्रभा टोला, मजगांव, कुटेली, लखनपुर, सोनपुरी, भीमपुरी, तिलईभाट, छपला, भेंडरा, बिगार भर्री, लेंजाखार, खैरबना कला, महाराजपुर, बेदरची और नवागांव (सरोधी) शामिल है।
यह भी पढ़ें CG: तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली सामाजिक सुरक्षा, 97.74 करोड़ रूपए की राशि का हुआ भुगतान












Click it and Unblock the Notifications