CG: श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे विभागों की समीक्षा, 18 एवं 19 जून को लेंगे बैठक
Chhattisgarh News: लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के खत्म होते ही छत्तीसगढ़ सरकार एक्शन मोड में आ चुकी है। एक तरफ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार बैठके ले रहे हैं,तो वही उनके मंत्रिमंडल के सदस्य भी निरंतर व्यस्त नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन मंगलवार 18 जून को सुबह 11 बजे नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल कार्यालय में विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल की बैठक में सचिव छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, प्रभारी अधिकारी, छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल नवा रायपुर, कल्याण आयुक्त छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल एवं संचालक संचालनालय राज्य कर्मचारी बीमा सेवायें, नवा रायपुर को उपस्थित रहने निर्देशित किया है।

श्रम मंत्री देवांगन बुधवार 19 जून का सुबह 11 बजे श्रम विभाग के मैदानी अधिकारियों जिसमें सभी जिलों के सहायक श्रमायुक्त एवं श्रम पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। यह बैठक नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल कार्यालय सेक्टर-24 में आयोजित होगी।
यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय ने दिया शहीद जवान को कांधा, कहा- शहादत नहीं जाएगी बेकार












Click it and Unblock the Notifications