Manendragarh: घर के आंगन से बच्चे को उठाकर ले गया तेंदुआ, दहशत से घरों कैद हुए ग्रामीण

मनेंद्रगढ़ जिले में आज सुबह घर में खेल रहे बच्चे पर एक खूंखार तेंदुए ने हमला कर दिया इस हमले में बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया वहीं ग्रामीणों की सूझबूझ से तेंदुआ बच्चे को छोड़कर जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ।

child leopard

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले में घटी इस घटना के बाद इलाके में तेंदुए का भय व्याप्त है। जिले के ग्राम कुँवारपुर गांव में आज एक तेंदुआ ने 8 वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। जिसके बाद गांव में अफरा- तफरी मच गई। तेंदुआ बच्चे को अपने जबड़े में दबाकर जंगल की ओर भागने लगा। लेकिन परिवार वालों की शोर से तेंदुआ भाग खड़ा हुआ।

hospital treatment child

घर के आंगन खेल रहा था बच्चा
दरअसल मनेंद्रगढ़ वन मंडल कुंवारपुर के ग्राम छपराटोला में घर के आंगन में खेल रहे आठ वर्षीय मासूम पर अचानक तेंदुए में हमला बोला। तेंदुआ बच्चे के गर्दन को अपने जबड़े से पकड़ा। जिसके बाद घर आंगन में बैठी दादी, बहन और मां ने चीख पुकार शुरू कर दी। घबरा कर बालक को वहीं छोड़ कर तेंदुआ जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ। जैसे ही ग्रामीणों ने यह आवाज सुनी सभी डंडे लेकर तेंदुए के पीछे दौड़े।

यह भी पढ़ें,, Bandhavgarh Tiger Reserve : बाघों के गढ़ में सैर करते नजर आया भालू, देखने वालों के उड़ गए होश

मोबाइल में बात कर रही थी मां
8 वर्षीय मासु बच्चे की मां फुलमतिया के अनुसार वह इस घटना के दौरान मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी समय खूंखार तेंदुआ आया और अचानक मासूम पर हमला कर दिया। घर का बाउंड्री वाल अधिक ऊंचा होने के कारण तेंदुआ दीवाल फांदकर भाग सका। ग्रामीणों ने देखा तो चिल्लाते हुए तेंदुआ की तरफ दौड़े।
स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में बच्चे का इलाज जारी
बच्चे का गंभीर हालत में सीएचसी में इलाज किया जा रहा है। हमले में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे के गले में गंभीर चोंटे आई हैं। आनन फानन में बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जनकपुर में भर्ती कराया गया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी राम सागर गुप्ता ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर बच्चे के परिजनों को मुआवजा राशि प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद लोगों को रात में जंगल की तरफ न जाने की सलाह दी थी। इसके लिए क्षेत्र में मुनादी भी कराई गई थी।

क्षेत्र में यह दूसरी घटना, विधायक ने फारेस्ट अधिकारियों को दी जानकारी
यह घटना इस क्षेत्र में दूसरी बार हुई है। इससे पहले भी तेंदुआ ने जंगल में एक महिला पर हमला करके घायल कर दिय़ा था। कुछ ही देर बाद महिला की मौत हो गई थी। शाम होते ही अपने घरों में कैद हो जा रहे हैं। स्थानीय लोग बताते हैं कि आदमखोर तेंदुआ जंगल से सटे इलाकों में लोगों पर हमले की घटना को अंजाम दे रहा है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।घटना की सूचना मिलने पर विधायक गुलाब कमरो ने बच्चे के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। इसके अलावा वन मण्डल अधिकारी से जंगली पशुओं से सुरक्षा को लेकर चर्चा की।

Recommended Video

    स्कूटी में छिपा था अजगर, रेस्क्यू करने में छूटे पसीने

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+