दो बच्चों के पिता को नाबालिग लड़की से हुआ प्यार, इनकार करने पर घर में घुसकर जिंदा जलाया

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सेरीखेड़ी थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात को शादीशुदा युवक ने नाबालिग लड़की को जिंदा जलाने का प्रयास किया। इस दौरान उसने लड़की के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। हालांकि इस दौरान आरोपित भी झुलस गया। लेकिन घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। नाबालिग चीखते-चिल्लाते हुए बाहर आई तो परिजनों ने आग बुझाया। उसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के मुताबिक नाबालिग लड़की 50 फीसदी जल चुकी है।

man fall in love with minor girl after refused her he burnt inside the house

पुलिस अधिकारियों नने बताया कि सेरीखेड़ी में 16 साल की नाबालिग अपने परिवार के साथ जिस मोहल्ले में रहती है, उसी मोहल्ले में आरोपित करन पोर्ते का भी घर है। वह पिछले 4 महीने से नाबालिग को परेशान कर रहा है। नाबालिग जहां भी जाती है वह उसका पीछा करते हुए पहुंच जाता है। करन नाबालिग से शादी करना चाहता है, जबकि नाबालिग लड़की उसको पसंद नहीं करती है।

वह करन से बातचीत करने से भी इनकार करती है। इस दौरान नाबालिग के पिता ने करन को कई बार समझाया और चेतावनी भी दी कि वह उनकी बच्ची को परेशान न करे। इसके बाद भी करन ने उसका पीछा करना नहीं छोड़ा। वह पिछले कुछ दिनों से नाबालिग को फोन कर परेशान करने लगा, जबकि करन शादीशुदा है।

मंगलवार-बुधवार की रात 3 बजे करन नाबालिग के घर में घुस गया। नाबालिग के माता-पिता और बहन घर पर ही थे। वह नाबालिग के कमरे में गया, जहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसी बीच करन ने अचानक ही नाबालिग पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी। इस दौरान करन के शरीर पर भी आग लग गया। उसने तुरंत अपने कपड़ों पर उठ रही आग की लपटों को बुझाया और फरार हो गया।

नाबालिग चीखते-पुकारते हुए कमरे से बाहर निकली। नाबालिग की आवाज सुनकर परिजन जागे। नाबालिग को आग की लपटों में घिरा देखकर वह घबरा गया। पुलिस ने बुधवार की शाम आरोपी करन की तलाश में उसके रिश्तेदारों के घरों में छापे मारे। करन के दोस्तों का भी पता लगाया गया है। आरोपित के मोबाइल को भी ट्रेस किया जा रहा है। उसका फोन लगातार बंद मिल रहा है। आरोपित के परिजन भी उसकी इस हरकत से परेशान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+