Mahasamund: चालू खरीफ मौसम में किसानों को राहत, खेती-किसानी के लिए ऋण वितरित

Mahasamund: महासमुंद ज़िले में सहकारी केन्द्रीय बैंक की ओर से खरीफ फसल 2023-24 के लिए अब तक 42751 किसानों को खेती-किसानी के लिए 200 करोड़ 30 लाख रूपए का अल्पकालीन ऋण दिया गया है।

इसमें 164 करोड़ 97 लाख रूपए नकद और शेष 35 करोड़ 33 लाख रुपये वस्तु के रूप में दिया गया है। चालू वर्ष में किसानों को 423 करोड़ के ऋण वितरण का लक्ष्य है।

mahasamund news

नोडल अधिकारी श्री जी.एन. साहू ने बताया कि पिछले वर्ष 2022-23 में इसी सीजन में 47520 किसानों को 207 करोड़ 4 लाख रूपए का खेती-किसानी के लिए ऋण दिया गया था। इसमें से 175 करोड़ 12 लाख रूपए नगद और 25 करोड़ 28 लाख रूपए वस्तु के रूप में दिया गया था। चालू वर्ष में नये किसानों को भी ऋण दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि रासायनिक और वर्मी कम्पोस्ट का पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। रासायनिक खाद का भंडारण 37323 टन और40606 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट और 31108 किविंटल बीज का भंडारण है। जिसमें से किसानों ने अब तक 10610 क्विंटल बीज, 19912 टन रासायनिक खाद और 24000 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट खाद का उठाव किया है। रासायनिक खाद उठाव पिछले वर्ष 2022 के मुक़ाबले अधिक है।अधिकारियों ने किसानों से जल्द से जल्द खाद-बीज उठाव की अपील की है।

पिछले वर्ष इसी तारीख़ तक 17848 टन रासायनिक खाद का उठाव किसानों ने किया था। महासमुंद ज़िले में 13 शाखाये और 130 सहकारी समितियाँ कार्यरत है। गोदाम की क्षमता 21100 टन की है। वर्तमान में 29498 क्विंटल बीज,17611 टन रासायनिक खाद और 16605 की क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट खाद शेष है।अधिकारियों ने किसानों से जल्द उठाव की अपील की है।

यह भी पढ़ें CG News: रथयात्रा में शामिल हुए CM भूपेश, भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर मांगा आशीर्वाद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+