छत्तीसगढ़ः महासमुंद जिले में अधेड़ ने पत्नी व सास और साली पर धारदार हथियार से किया हमला

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र के नयापारा में वार्ड नंबर 11 में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक अधेड़ युवक ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी और सास पर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों को बचाने आई साली के गले और पेट में चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

mahasamund man did attack on his wife daughter in law and mother in law

50 वर्षीय नंदकुमार ध्रुव शराब पीने का आदी है। पिछले चार-पांच दिन से वह प्रतिदिन ईंट-भट्टे पर काम कर घर लौटता तो अपनी पत्नी से झगड़ा करने लगता था। दोनों के बीच मंगलवार की रात को भी जमकर झगड़ा हुआ। विवाद से परेशान होकर चमेली बुधवार की रात अपने साथ बच्चों को लेकर पास में ही रहने वाली अपनी बड़ी बहन चम्पी बाई के पास चली गईय़ अगले दिन गुरुवार सुबह नंदकुमार ध्रुव चाकू लेकर चंपी बाई के घर पहुंच गया।

वहां खाट पर चमेली अपनी मां पद्मा के साथ बैठी हुई थी। जबकि चंपी पास में ही बर्तन धो रही थी। तभी नंदकुमार ने चाकू निकाल कर चमेली के हाथ में वार कर दिया। सास पद्मावती और चंपी बाई ने बीच-बचाव किया तो नंद कुमार ने उन पर भी हमला कर दिया और भाग निकला। डायल-112 की गाड़ी से तीनों को अस्पताल लाए। वहां डॉक्टरों ने चंपी को मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+