Loksabha Election 2024: मिशन 2024 के लिए जुटी छत्तीसगढ़ भाजपा,सभी 11 लोकसभा सीटों पर नियुक्त किये प्रभारी

Chhattisgarh BJP: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जीतने की बाद भाजपा की नजर राज्य की सभी 11 लोकसभा सीटों पर है। शनिवार को लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने की प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है।

CG BJP

भाजपा के आधिकारिक एक्स हेंडल पर इस संबंध में जानकारी साझा की गई है। ट्वीट में बताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने लोकसभा चुनाव हेतु लोकसभा प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक एवं सहसंयोजकों की नियुक्ति की है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक लखनलाल साहू को सरगुजा लोकसभा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल को जांजगीर लोकसभा की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रबोधन कार्यक्रम का शुभारंभ, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विधायकों को दिए टिप्स

इसके अतिरिक्त संदीप शर्मा को रायपुर का प्रभारी बनाया गया है। ज्ञात हो कि संदीप शर्मा को रायपुर लोकसभा की जिम्मेदारी मिलना चर्चा का विषय है। वह छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। पार्टी के प्रवक्ता भी हैं। इसके आलावा रायपुर जिले में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।

यह भी पढ़ें Ramlala Pran Pratishtha: छत्तीसगढ़ के सरकारी कार्यालयों गूंजेगी शंखध्वनि और घंटानाद, मनाया जाएगा दीपोत्सव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+