CG News: जिम खोलने के लिए लोकेश ने चुराए 25 करोड़ रुपये, दिल्ली के ज्वैलरी शोरूम का हैरान कर देने वाला खुलासा
Delhi Jwellery Theft Case:दिल्ली के ज्वलेरी शोरूम में सबसे बड़ी चोरी को अंजाम देने वाला सरगना लोकेश अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। उसने अपनी चोरी की प्लानिंग और तरीके को लेकर जो खुलासा किया है वो जानकर पुलिस भी दंग रह गई।
मास्टर माइंड लोकेश श्रीवास ने पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने चोरी के पैसों से कवर्धा में 60 लाख रुपए का मल्टी स्पेशलिस्ट जिम खोला है। नई पल्सर मोटरसाइकिल भी खरीदी। सिविल लाइन पुलिस ने दोनों संपत्तियों को विधिवत जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

आपको बताते चलें कि बीते अगस्त महीने में शहर की 10 दुकानों में हुई चोरी के घटना में मुख्य आरोपी लोकेश श्रीवास और उसके साथी शिवा चन्द्रवंशी को हिरासत में लेकर पुलिस 12 करोड़ की संपत्ति जब्त की थी। लोकेश दिल्ली के जंगपुरा में हुए 25 करोड़ के ज्वेलरी की भी चोरी की थी।
वारदात का मुख्य आरोपी लोकेश श्रीवास को न्यायालय से तीन दिनों का पुलिस रिमांड में रखकर पूछताछ कर पूरक मेमोरेंडम लिया गया। तो उसने बताया कि चोरी के रुपयों से कवर्धा में 60 लाख रुपये का मल्टी स्पेशलिस्ट जिम खोला। उसी जिम के सारे उपकरण चोरी के पैसों से खरीदे गए थे। साथ ही चोरी के पैसे से 60 हजार रुपये की मोटरसाइकिल भी खरीदी है। जिस पर पुलिस ने जिम का सामान और मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications