Lok Sabha Chunav 2024: छत्तीसगढ़ में दो से तीन चरणों में हो सकता है लोकसभा चुनाव, आज दोपहर तीन बजे होगी घोषणा

Lok Sabha Election 2024: आज दोपहर को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो जाएगी। चुनाव आयोग आज शनिवार तीन बजे एक प्रेस कांफ्रेंस पूरे कार्यक्रम की जानकारी साझा करेगा। यह माना जा रहा है कि 2019 की भांति 2024 का लोकसभा चुनाव भी 7 चरणों में होंगे। वहीं छत्तीसगढ़ में दो से तीन चरणों में चुनाव हो सकता है। इस दौरान प्रथम , दूसरे और चौथे चरण में चुनाव हो सकते हैं। ज्ञात हो कि 2019 में छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में चुनाव हुए थे।

cg loksabha election 2024

2019 के लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में मतदान हुआ था। प्रथम चरण में 11 अप्रैल को बस्तर, 18 अप्रैल को राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर, जबकि आखरी चरण 23 अप्रैल को सरगुजा, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में मतदान हुआ था। इसी प्रकार 11 लोकसभा सीटों वाले छत्तीसगढ़ में बीते चार लोकसभा चुनावों में तीन चुनावों की नतीजे 10-1, जबकि 2019 में 9-2 का थे। शुरुआती तीन चुनावों 10 सीटें भारतीय जनता पार्टी और एक सीट कांग्रेस जीती है।

यह भी रोचक तथ्य है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस दो सीटों पर विजय हासिल करने में कामयाब रही। कांग्रेस ने बस्‍तर के साथ कोरबा सीट पर भी जीत दर्ज की। हालांकि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को छोड़कर राज्य की किसी भी सीट से अन्य किसी भी दल का प्रत्याशी अब तक नहीं जीत पाया है।

क्या कहता है सर्वे ?

इधर एबीपी न्यूज़ सीवोटर के हालिया के सर्वे में छत्तीसगढ़ में भाजपा को सभी 11 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है. वहीं, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को नुकसान होता दिख रहा है। कांग्रेस पार्टी के लिए यह चिंता की बात है क्योंकि वर्ष 2019 के चुनाव में कांग्रेस 2 सीटें बचाने में कामयाब हुई थी, लेकिन अब जनता की राय में ये सीटें भी भारतीय जनता के पास जा रही हैं।

यह भी पढ़ें लोकसभा चुनाव लड़ेंगे छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस ने राजनांदगांव से दिया टिकट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+