Korba News: कॉम्पलेक्स में लगी भीषण आग, 3 की मौत, 10 घायल, दुर्घटना की होगी जांच
Korba FIre: छत्तीसगढ़ में कोरबा जिले के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक व्यवसायिक कॉम्पलेक्स में भीषण आग लग गई।
सोमवार शाम को घाटी इस घटना में एक दर्जन से ज्यादा दुकानें प्रभावित हुई हैं, वही धुएं में दम घुटने से महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई है , जबकि 10 लोग घायल हैं। आग पीड़ितों में से 7 को उपचार के लिए श्वेता नर्सिंग होम में दाखिल करवाया गया है।

एक मरीज की हालत गंभीर बताई जा रही है। बहरहाल आग लगने की सूचना मिलने पर पहुंची फायर फ्रिगेड की चार गाड़ियों ने भीतर फंसे लोगों को मुश्किल से बाहर निकाला। दमकल ने करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया है ।
जानकारी के अनुसार , शहर के मध्य में स्थित इस कॉम्पलेक्स में बैंक, एलआईसी दफ्तर, इलेक्ट्रॉनिक शोरूम, स्टेशनरी सहित कई दुकाने हैं। बताया जा रहा है कि आग दोपहर लगभग 1.30 बजे लगी थी। अचानक ही परिसर में आग भड़कने के चलते अंदर मौजूद लोगों को भागने तक का अवसर नहीं मिला। हड़बड़ी में कुछ लोगों ने ऊपर से ही छलांग लगा दी,वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने भीतर फंसे लोगों को खिड़की से बाहर निकाला। इस दुखद दुर्घटना के मामले की जांच के लिए प्रशासन ने आदेश दे दिए हैं।
यह भी पढ़ें CG: गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने की 46 यूनिट शुरू, 2,16,919 लीटर प्राकृतिक पेंट का हुआ उत्पादन












Click it and Unblock the Notifications