जानिए पार्टी अनुशासनहीनता के आरोपों पर क्या बोले छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री टी एस सिंहदेव
छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री टी एस सिंहदेव और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच का विवाद खुलकर सामने आ गया है। हालात यहां तक बिगड़ गए हैं कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की अंदरूनी कलह एक बार फिर दिल्ली पहुंचने जा रही है ।
रायपुर, 18 जुलाई। छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ मंत्री टी एस सिंहदेव और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच का विवाद एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है। हालात यहां तक बिगड़ गए हैं कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की अंदरूनी कलह एक बार फिर दिल्ली पहुंचने जा रही है । रविवार रात को सीएम हाउस में आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सीएम भूपेश बघेल को पत्र लिखकर खुलकर काम ना कर पाने और सरकार के कामकाज पर प्रश्न चिन्ह लगाने वाले टी एस सिंहदेव के इस्तीफे के बाद उनपर अनुशासनहीनता के आरोप लगाए गए। जिसका सिंहदेव ने अपने अंदाज़ में जवाब दिया है।

61 विधायक सिंहदेव के खिलाफ
चर्चा है कि कांग्रेस के 61 विधायकों ने एक पत्र पर दस्तखत करके दिल्ली भेजने की तैयारी कर ली है। इस पत्र में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के अलावा बाकि के 10 मंत्रियों के भी हस्ताक्षर हैं। पत्र में कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाने के कारण टीएस सिंहदेव पर कार्रवाई की मांग की गई है। कांग्रेस विधायकों के इस कदम पर अपना पक्ष रखते के लिए सिंहदेव ने भी पार्टी हाईकमान से मुलाकात का समय मांगा है।

सीएम भूपेश ने नहीं उठाया मेरा फोन
कांग्रेस विधायक दल की बैठक में अपने खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग उठने के मामले सिंहदेव ने कहा, हमारे सभी विधायक अनुभवी हैं ,कुछ नए भी हैं। सबका अपना दृष्टिकोण है। अगर उनको महसूस होता है कि मैंने अनुशासनहीनता है की है, तो उनको इसकी स्वतंत्रता है किवह अपनी राय रखें। जहां तक मेरी बात है, मैंने पत्र के माध्यम से अपनी मंशा सामने रखी थी।
टीएस सिंहदेव ने आगे कहा कि मैंने अपने इस्तीफे की चिट्ठी लिखने से दो दिन पहले उन्होंने सीएम भूपेश बघेल से फोन पर बात करके अपना पक्ष बताया था। पत्र लिखकर भेजने से पहले भी उनको फोन किया था, घंटी बजी लेकिन बात नहीं हो सकी, शायद वह किसी कार्य में व्यस्त रहे होंगे,लेकिन फिर उनका कॉल बैक भी नहीं आया।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के आरोपों पर पहला जिम्मेदार मै था
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आगे कहा कि कहा, बीते दिनों केंद्रीय पंचायती राज मंत्री छत्तीसगढ़ आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री आवास और रोजगार गारंटी में खराब काम कर रहा है, मैं अगर सरकार में मंत्री हूं, तो मेरे विभाग के खराब कार्य पर पहला दायित्व मेरा है,इसलिए मैंने इसे अपने ऊपर लेकर देखा। मैं पंचायत विभाग में न रहूं तो, शायद बेहतर काम हो। मेरे कुछ प्रस्ताव थे,जिनपर काम नहीं हो पा रहा था , शायद इसलिए मै उस विभाग में मंत्री के रूप में कारगर नहीं हो पा रहा था।
यह भी पढ़ें टीएस सिंहदेव की चिट्ठी से पार्टी विधायक नाराज, मंत्री रवींद्र चौबे बोले आलाकमान लेंगी फैसला












Click it and Unblock the Notifications