केदार कश्यप बने छत्तीसगढ़ के संसदीय कार्य मंत्री, जानिए जानिए क्या हैं सियासी मायने
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य के वन मंत्री केदार कश्यप को अब अतिरिक्त महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया है। यह बदलाव बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद हुआ है, जिनकी जिम्मेदारी अस्थायी तौर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संभाल रहे थे।
मंत्री केदार कश्यप पहले से ही वन-जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन और कौशल विकास-सहकारिता समेत कई विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। सरकार ने एक आधिकारिक आदेश जारी कर उनकी नई भूमिका की पुष्टि की है। मुख्यमंत्री साय ने आगामी विधानसभा सत्र से पहले कश्यप को यह जिम्मेदारी सौंपी है।

यह बदलाव तब हुआ है,जब छत्तीसगढ़ विधानसभा शुरू होने में महज कुछ दिनों का समय ही शेष है। विधानसभा का आगामी सत्र 22 जुलाई से शुरू होकर 26 जुलाई तक चलेगा, जिसमें पांच बैठकें होंगी। इस सत्र के महत्व को देखते हुए संसदीय कार्य मंत्री के रूप में केदार कश्यप की नियुक्ति समयानुकूल है। विधानसभा सचिवालय ने इस कार्यक्रम के बारे में अधिसूचना जारी कर दी है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केदार कश्यप को बधाई दी। उन्होंने कहा, "मेरे मंत्रिमंडल के सहयोगी केदार कश्यप को वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग की वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ-साथ संसदीय कार्य विभाग का प्रभार मिलने पर बहुत-बहुत बधाई और सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।"
केदार कश्यप का राजनीतिक सफर
केदार कश्यप बस्तर जिले के रहने वाले हैं और एक राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके पिता एक प्रमुख भाजपा नेता थे। उन्होंने 2000 में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और इसके प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उन्होंने बस्तर ब्लॉक में जिला सदस्य का पद भी संभाला। वह बस्तर संभाग के दिग्गज आदिवासी नेता होने के साथ आरएसएस कैडर में विशेष स्थान रखते हैं।वह नारायणपुर विधानसभा से विधायक चुने गए हैं। उन्होंने भाजपा संगठन के लिए 2023 में चुनाव अभियान के दौरान काफी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी ।
कश्यप पहली बार 2003 में विधायक बने और 2008 और 2013 में फिर से चुने गए। 2013 में उन्हें आदिम जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, स्कूल शिक्षा विभाग का मंत्री बनाया गया। हालांकि 2018 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने वापसी की और एक बार फिर मंत्री पद हासिल किया।
पीएम मोदी की गुड लिस्ट में शामिल हैं केदार कश्यप
केदार कश्यप पीएम नरेंद्र मोदी की गुड लिस्ट में भी शामिल हैं। केदार कश्यप के पिता को पीएम मोदी अपना गुरु मानते थे। छत्तीसगढ़ के बस्तर में चुनाव प्रचार के दौरान एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि बलिराम कश्यप मेरे गुरु की तरह काम करते थे। दरअसल 1998 में नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रभारी थे। तब बस्तर अंचल के बड़े आदिवासी नेता बलिराम कश्यप के अंदरूनी इलाकों में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठके करते थे। बलिराम कश्यप बस्तर संभाग से भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता रहे थे। वह 1998 से 1999 तक लोकसभा सांसद रहने के अलावा 1972 से 1992 तक मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य थे।
यह भी पढ़ें CG: छत्तीसगढ़ के सभी सहकारी बैंकों का बदलेगा स्वरूप, मंत्री केदार कश्यप ने बनाया यह प्लान
-
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications