कवर्धा: मंत्री अकबर ने लिया संज्ञान, किसानों के खाते में पहुंच गए 02 करोड़ रूपए
CHHATTISGARH: राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किस्त मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा 22 मई 2023 को जारी की गई थी। इसमें कबीरधाम जिले के 2238 किसानों के खाते में राशि अपूर्ण जानकारी के कारण हस्तांतरित नहीं हो पाई थी।

यह जानकारी प्रदेश के वन मंत्री और कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर के संज्ञान में आई। उन्होंने तत्काल कार्यवाही करते हुए कलेक्टर कबीरधाम जन्मेजय महोबे को निर्देश दिया कि इन किसानों के खातों को अपडेट (अद्यतन) करवाकर किसान न्याय योजना की राशि इसमें शीघ्र हस्तांतरित करवाई जाए। वन मंत्री के निर्देश के फलस्वरूप किसानों के खाते में 02 करोड़ 09 लाख 85 हजार रूपए की राशि हस्तांतरित हो गई।
पहले किस्त में मिली थे 79 करोड़ से अधिक की राशि-राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत कबीरधाम जिले में लाभान्वित होने वाले किसानें की संख्या 01 लाख 11 हजार 373 है। पहली किस्त में 79 करोड़ 45 लाख 47 हजार रूपए किसानों के खाते में हस्तांतरित हुए थे अब 02 करोड़ 09 लाख 85 हजार रूपए की राशि और हस्तांतरित कर दी गई है।
किसानों के खाते में 04 किस्तों में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि हस्तांतरित की जाती है। किसानों को दूसरी किस्त की राशि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती 20 अगस्त को मिलेगी। गत वर्ष कबीरधाम जिले में किसानों को 04 किस्तों में 310 करोड़ 11 लाख 04 हजार रूपए की राशि प्राप्त हुई थी। राजीव गांधी किसान न्याय योजना में किसानों को उनके द्वारा बेचे गए धान के समर्थन मूल्य की राशि के अलावा किसानों को प्रति एकड़ 09 हजार के मान से प्रदान की जाती है।
यह भी पढ़े CG: जल-जीवन मिशन में अनियमितता, दो वर्षों के लिए फर्म ब्लैक लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications