Kawardha: कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने किया कवर्धा का दौरा, सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
Mohammad Akabar: मंत्री अकबर ने कहा कि धान खरीदी हमारी प्राथमिकता में शामिल है। कांग्रेस सरकार चार वर्षों से किसानों से समर्थन मूल्य में धान की खरीदी कर रही है।

Mohammad Akbar Kawardha: छत्तीसगढ़ के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री और कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने शनिवार को सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम सहसपुर में 6 लाख 50 हजार रूपए की लागत से यादव समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।
ग्राम सहसपुर पहुंचने पर यादव समाज द्वारा पारम्परिक खुमरी पहनाकर भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही मंत्री श्री अकबर ने कवर्धा के वार्ड नंबर 27 में 10 लाख रूपए की लागत से कंडरा समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने सामाजिक भवन निर्माण के लिए सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी।
कैबिनेट मंत्री अकबर ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को विकास के मुख्य धारा में आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। समाज की मांग पर सामुदायिक भवन की घोषणा की गई और आज भवन निर्माण का लोकार्पण किया गया। सामुदायिक भवन निर्माण होने से समाज के समाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सहुलियत होगी। मं
कैबिनेट मंत्री अकबर ने जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा में नव निर्मित सभाभवन का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सभाभवन बन जाने से बैठक एवं विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुविधा होगी। उन्होंने सभी को नव निर्मित सभाभवन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शासन ने नागरिकों से वादा किया था उसे पूरा किया है।
धान खरीदी हमारी प्राथमिकता में शामिल है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल चार वर्षों से किसानों से समर्थन मूल्य में धान की खरीदी कर रही है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों एवं समूह से जुड़ी महिलाओं को सीधे उनके बैंक खातों में राशि अंतरित की जा रही है।
यह भी पढ़ेंcg CG News: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारक बने CM भूपेश बघेल












Click it and Unblock the Notifications