कवर्धा: कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने हितग्राहियों को बांटे आवासीय पट्टे

CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ सरकार के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आज नगर पालिका कार्यालय परिसर में 94 हितग्राहियों को आवासीय पट्टा प्रदान किया। आवासीय पट्टा लेने के लिए पहुंचे वार्डवासियों से कैबिनेट मंत्री मो.अकबर ने बातचीत कर उनका हाल चाल जाना। उन्होनें पट्टा प्राप्त करने के लिए आये सभी हितग्राहियों को बधाई दी व पट्टे के आधार पर मकान निर्माण करने के लिए शुभकामनाएं दिए।

AKBAR AWASIY PATTA

नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि अब तक कैबिनेट मंत्री मो. अकबर के हाथों 1 हजार 499 हितग्राहियों को राजीव गांधी आश्रय योजनांतर्गत उनके आशियाने का अधिकार प्रदान किया जा चुका है। उन्होनें कहा कि इस तरह से आगे भी जरूरतमंद व पात्र परिवारों को आवासीय पट्टा का वितरण करेगें। कैबिनेट मंत्री मो. अकबर द्वारा लगातार कवर्धा प्रवास के दौरान नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत निवासरत परिवारों को आवासीय पट्टा का वितरण कर रहे है। कैबिनेट मंत्री मो. अकबर अपने एक दिवसीय कवर्धा प्रवास के दौरान नगर पालिका कार्यालय परिसर में राजीव गांधी आश्रय योजनांतर्गत नगरीय क्षेत्र के 94 परिवारों को आवासीय पट्टा का वितरण कर बधाई व शुभकामनाएं दी। कैबिनेट मंत्री मो. अकबर, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा व उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने हाथों से सभी परिवारों को आवासीय पट्टा वितरण किया।


यह भी पढ़ें CG NEWS: नवनियुक्त मंत्री मोहन मरकाम ने ली विभागीय बैठक, जानी योजनाओं की प्रगति पर जानकारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+