Kanker: सीएम भूपेश ने चारामा को दी करोड़ों की सौगात, मंडावी को किया नमन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीपावली के बाद एक बार फिर अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम पर निकल चुके हैं। शुक्रवार को उन्होंने कांकेर जिले के चारामा प्रवास के दौरान वहां के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में क्षे

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीपावली के बाद एक बार फिर अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम पर निकल चुके हैं। शुक्रवार को उन्होंने कांकेर जिले के चारामा प्रवास के दौरान वहां के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 50.55 करोड़ रुपए की लागत के 127 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने इसके अलावा हितग्राहीमूलक योजनाओं में हितग्राहियों को सामग्री व सहायता राशि के चेक का वितरण भी किया और आम सभा को सम्बोधित किया।

bhupesh cc.jpg

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री अनिला भेंड़िया, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव एवं विधायक कांकेर शिशुपाल सोरी, पूर्व राज्यसभा सांसद पी एल पुनिया उपस्थित थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर में चारामा में आयोजित विभिन्न विकास कार्यो के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान आमसभा स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग के स्टालो का अवलोकन किया और हितग्राहियों को सामग्री एवं चेक का वितरण किए।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय मनोज सिंह मंडावी के श्रद्धांजलि और शान्तिभोज के कार्यक्रम में शामिल हुए। कांकेर जिले के नथियानवगांव में आयोजित श्रद्धांजलि और शान्तिभोज के कार्यक्रम में उन्होंने मंडावी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री अनिला भेंड़िया, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव एवं विधायक कांकेर शिशुपाल शोरी, विधायक मोहन मरकाम, श्री विक्रम मंडावी, पूर्व राज्य सभा सांसद पी.एल. पुनिया सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने स्वर्गीय मनोज सिंह मंडावी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh: सीएम भूपेश बघेल के घर गोवर्धन पूजा का उत्सव, भव्य तौर पर मना देवारी तिहार, देखिये तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+