झूलेलाल जन्म महोत्सव "चेट्रीचण्ड्र पर्व" आज, सीएम भूपेश बघेल ने दी शुभकामनाएं
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिंधी समुदाय की आस्था और परम्पराओं का सम्मान इस वर्ष से चेट्रीचण्ड्र (चैतीचांद) महोत्सव पर राज्य के नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में अवकाश की घोषणा की है।

Chetrichandra: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को अपने निवास कार्यालय में भगवान झूलेलाल जी की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और प्रदेशवासियों को विशेषकर सिंधी समुदाय को चेट्रीचण्ड्र (चैतीचांद) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी । उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की ।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि चेट्रीचण्ड्र (चैतीचांद) सिंधी समुदाय का प्रमुख पर्व है। इस दिन सिंधी समुदाय के ईष्ट देव झूलेलाल जी की जयंती मनाई जाती है। सिंधी समुदाय के लोग इस दिन को नववर्ष के रूप में भी मनाते हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सिंधी समुदाय की आस्था और परम्पराओं का सम्मान करते हुए इस वर्ष से चेट्रीचण्ड्र (चैतीचांद) महोत्सव पर राज्य के नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में अवकाश की घोषणा की है।
यह भी पढ़ें CG News: छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक-2023 पारित, CM भूपेश ने बताया ऐतिहासिक दिन












Click it and Unblock the Notifications