ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तार करने पहुंची झारखंड पुलिस, दिखाया हाईकोर्ट का आदेश,लौटना पड़ा खाली हाथ
भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक राहत देते हुए रोक लगा दी है। झारखंड पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता नहीं मिली।
Brahmanand Netam: छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर उपचुनाव में सियासी ड्रामा जारी है। कथित प्रकरण में झारखंड पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम को हिरासत में लेने के कुछ घंटे बाद थाने के बाहर रिहा कर दिया। नेताम की तरफ से वकीलों ने पुलिस को झारखंड हाईकोर्ट के आदेश की प्रति दिखाई। हाईकोर्ट ने ब्रह्मानंद की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है।

मिली जानकारी के मुताबिक हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक राहत देते हुए नेताम की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। अदालत ने यह भी कहा है कि उनके विरूद्ध किसी भी तरह की पीड़ादायी कार्रवाई नहीं की जाए। सोमवार को भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए हो रहे मतदान के खत्म होते ही झारखंड पुलिस ने नेताम को अपनी कस्टडी में ले लिया। किलेपाल पोलिंग बूथ से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके कांकेर सिटी कोतवाली पहुंची थी। इस बीच नेताम को गिरफ्तार करने पहुंची झारखंड पुलिस को लगभग एक घंटे तक भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा।
बच्ची से रेप के हैं आरोप
गौरतलब है कि भाजपा प्रत्याशी पर कांग्रेस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी लगाए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रेस कांफ्रेंस लेकर बताया था कि झारखंड के जमशेदपुर में 15 मई 2019 को दर्ज एक प्रकरण में ब्रम्हानंद नेताम का नाम है।
इस मामले में 15 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म और जबरदस्ती देह व्यापार में धकेलने का आरोप है। बताया जा रहा है कि इस प्रकरण में 5 लोग नामजद आरोपी बनाए गए थे।आगे जांच के दौरान छत्तीसगढ़ के भी 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया।बाद में जो चालान पेश किया गया,उसमे चारामा निवासी पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम और दीपांकर सिन्हा का नाम भी लिखा हुआ है।
इधर ब्रम्हानंद नेताम को हाईकोर्ट ने राहत मिलने के बाद भाजपा प्रवक्ता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने ट्विट में लिखा कि सत्य परेशान हो सकता है,लेकिन पराजित नहीं। मूणत ने कांग्रेस पर बिलो द बेल्ट राजनीति करने के आरोप लगाए। मूणत ने लिखा कि ब्रम्हानंद नेताम की चरित्र हत्या के प्रयास के लिए कांग्रेस पार्टी को भानुप्रतापपुर की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
वोटिंग खत्म अब नतीजे का इंतज़ार
छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं ने उत्साह दिखाया है। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक भानुप्रतापपुर मेंदोपहर 3 बजे तक 64.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इन मतदाताओं में 62.86% पुरुष और 66.75 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं।
भानुप्रतापपुर उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। कांग्रेस ने दिवंगत विधायक मनोज मांडवी की पत्नी सावित्री मंडावी टिकट दिया है,तो वहीं भाजपा ने ब्रम्हानंद नेताम को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं सर्व आदिवासी समाज ने अकबर राम कोर्राम को अपना प्रत्याशी बनाया है। अकबर राम के चुनावी मैदान में उतरने से भानुप्रतापपुर उपचुनाव का मुकाबला त्रिकोणीय हो चुका है। इस चुनाव में कुल 7 प्रत्याशी मैदान में हैं। गौरतलब है कि 16 अक्टूबर की छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के कांग्रेस विधायक मनोज कुमार मंडावी की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी। उनके निधन के बाद खाली पड़ी सीट पर उपचुनाव हो रहा है। 8 दिसम्बर को काउंटिग के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें पेट्रोल लेकर Engagement में पहुंची गर्लफ्रेंड,बोली- प्रेग्नेंट करके दूसरी से सगाई कर रहे हो, फिर












Click it and Unblock the Notifications