जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ में जारी की पांचवी सूची, मधु किन्नर और गोरेलाल बर्मन समेत दिग्गजों को मिला टिकट
JCCJ JOGI CONGRESS LIST: छत्तीसगढ़ की क्षेत्रीय पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) यानि जोगी कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। जोगी कांग्रेस ने 27 उम्मीदवारों को टिकट दिया है, जिसमे रायगढ़ में पूर्व महापौर मधु बाई किन्नर, अभनपुर में माखन ताम्रकार, रायपुर पश्चिम में भगत हरबंश, दुर्ग शहर में ऋषि टंडन, बसना में डॉ. अनामिका पाल , पामगढ़ से गोरेलाल बर्मन को मैदान में उतारा गया है।

इधर 90 विधानसभा सीटों में सूची जारी होने के बाद कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं में बेहद नाराजगी देखने मिल रही है। कुछ नेताओं ने दूसरी पार्टी में प्रवेश कर लिया है। शुक्रवार को पामगढ़ के वरिष्ठ नेता गोरेलाल बर्मन पार्टी का साथ छोड़कर जोगी कांग्रेस में प्रवेश कर लिया।
गोरेलाल बर्मन 2018 में कांग्रेस प्रत्याशी रह चुके है। उन्होंने इस बार भी पामगढ़ से टिकट की मांग की थी,लेकिन टिकट काटने से नाराज होकर वह जोगी कांग्रेस ने शामिल हो गए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने उन्हें JCCJ की सदस्यता दिलाई है।
पांचवी सूची में इन्हे मिला टिकट
बिल्हा से नेहा भारती
भटगांव से सुनील गुप्ता
रामानुजगंज से ज्ञानी सिंह
पामगढ़ से गोरेलाल बर्मन
भरतपुर सोनहत से सुखमति सिंह
महेंद्रगढ़ से आदित्य राज डेविड
धरमजयगढ़ से जोगेंद्र इक्का
रामपुर से बाल मुकुंद राठिया
तखतपुर से दिनेश कौशिक
लुण्ड्रा से इटाउर तिर्की
सीतापुर से जेम्स टोप्पो
पत्थलगांव से नेहरू लकड़ा
रायगढ़ से मधु बाई किन्नर
खरसिया से परिमल यादव
तीसरी सूची में इन नामों पर लगी मुहर
सामरी से प्रभा बेला मरकाम
लोरमी से सागर सिंह बैस
जांजगीर चांपा से रविंद्र द्विवेदी
महासमुंद से शशि महिलांग
मुंगेली से सरिता भारद्वाज
यह भी पढ़ें पंजाब के CM भगवंत मान का छत्तीसगढ़ दौरा तय, AAP प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगे चुनाव प्रचार












Click it and Unblock the Notifications