जशपुरः घर में भूत भेजने का आरोप लगाकर चार महिलाओं को बेरहमी से पीटा, फाड़ डाले कपड़े

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के दोड़का चौकी क्षेत्र के घेठघीचा गांव में 5 लोगों ने मिलकर चार महिलाओं की बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित महिलाओं में से एक महिला पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया है। मुन्नी पर आरोपितों ने उनके घर में भूत भेजने का भी आरोप लगाया है। यही नहीं मारपीट के दौरान आरोपितों ने महिलाओं के कपड़े भी फाड़ दिये। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित मुन्नी बाई ने आरोप लगाया है कि बीते 22 जून को मूंगफली का बीज रोपने के लिए टिकेश्वरी, तुलावती और चंपावती के साथ खेत जा रही थी।

jashpur some people beaten four woman in case of black magic

उसी दौरान रास्ते में आरोपित हरि और उसकी पत्नी पद्मा ने उनका रास्ता रोक लिया और जादू-टोना का आरोप लगाते हुए झगड़ा करने लगे और जादू-टोना का आरोप लगाते हुए भूत को वापस ने जाने की बात कहकर जान से मारने की धमकी दी। काफी देर तक चले विवाद के बाद पीड़ित महिलाएं घर लौट गईं। इसके बाद फिर 23 जून को हरि और पद्मा फिर मुन्नी पर जादू टोना करने का आरोप लगाते हुए विवाद करने लगे। फिर भूत वापस लेने को कहते हुए हरि उसे मारने के लिए दौड़ने लगा।

पीड़िता जान बचाने के लिए दौड़ कर घर में घुस गई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी हरि के साथ पद्मा, और तीन अन्य लोग उसके घर अंदर घुस आए और मुन्नी बाई,चम्पावती,टिकेश्वरी और तुलावती की जमकर पिटाई की और उनके कपड़े फाड़ डाले। पूरे मामले को लेकर मुन्नी की रिपोर्ट पर पांच आरोपियों हरि, पद्मा, चेतनानंद, हेमंती और गिरधारी के खिलाफ और छग टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम की धारा 5 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+