छत्तीसगढ़: जशपुर की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया, मोदी सरकार में आगे बढ़ रहा देश, बोले सीएम विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जशपुर के पण्डरापाठ (चुंदापाठ) में जनसैलाब ने भ्रष्टाचारी कांग्रेस पार्टी को नकार दिया है। बिखरती हुई और आपस मे लड़ती हुई कांग्रेस पर जनता का अब विश्वास नहीं रहा।जनता जनहितैषी मोदी सरकार को फिर से चुनकर विकास की राह में आगे बढ़ने जा रही है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के लिए 3 चरणों में वोटिंग होगी। जिसमें से दो चरणों की वोटिंग संपन्न हो गई। पहले चरण 19 अप्रैल को सिर्फ बस्तर में वोटिंग हुई। वहीं दूसरे चरण 26 अप्रैल में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में वोटिंग हुई। वहीं तीसरे चरण 7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में वोटिंग होगी।
इस बार सात चरणों में मतदान होंगे। दो चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं अब पांच चरणों का मतदान होना बाकी है। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ के CM भूपेश बघेल ने सत्ता में रहकर सट्टे का बड़ा खेल खेला, ED की जांच में हुआ खुलासा: वीडी शर्मा












Click it and Unblock the Notifications