Jashpur: ड्रिल करने के औजार से हत्या, छीन गया परिवार का सहारा, पुलिस को किसी परिचित पर शक
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई युवक के गले पर ड्रिल करने वाले औजार से हमला किया गया है। घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस के अनुसार किसी परिचित ने ही घटना को अंजाम दिया है।

छत्तीसगढ़ में एक दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है। जशपुर जिले में एक व्यक्ति को किसी हथियार से नहीं बल्कि औजार से मारकर मौत के घाट उतार दिया है। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आरोपियों ने लकड़ी ड्रिल करने वाले औजार से बड़ी बेरहमी टेंट संचालक की हत्या कर दी है। वहीं मृतक आशीष की अभी अभी शादी हुई थी।

टेंट में मजदूरी करता था आशीष, परिवार का छीन गया सहारा
इस घटना में मृतक का नाम आशीष भगत (34 वर्ष) था। वो टेंट हाउस में मजदूरी करता था। और घटना की रात नशे में था। युवक के गले पर छेद करने के निशान हैं। वहीं पास में ही लकड़ी ड्रिल करने का औजार मिला है, जिससे वारदात को अंजाम दिया गया। शव खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक आशीष भगत दो बहनों का इकलौता भाई था। उसकी हत्या हो जाने से वृद्ध माता-पिता का सहारा छिन गया है।
हत्या में ड्रिल करने के औजार का इस्तेमाल
एसपी डी रविशंकर ने बताया कि जशपुर जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र के बरटोली मोहल्ले में व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या ड्रिल करने वाले औजार से की गई है। एसपी ने बताया कि घटनास्थल पर मिले सबूत के आधार पर ऐसा लग रहा है कि आरोपी ने युवक पर घर के अंदर हमला किया है। दरवाजे के पास में ढेर सारा खून मिला है। हैरानी की बात यह है कि मृतक का शव घर से बाहर एक कंबल में रखा हुआ बरामद हुआ है।
यह भी पढ़ें,, Jashpur Naxali: दामाद समझकर गांव वाले कर रहे थे खातिरदारी, लेकिन निकला इनामी नक्सली, पुलिस ने पकड़ा
शराब के नशे में था मृतक, मां से किया बहस
वहीं मृतक आशीष की मां ने बताया कि उसने अपने बेटे को रात लगभग 8 बजे देखा था। उस वक्त वो शराब के नशे में था और झगड़ा कर रहा था, जिसके बाद वो बेटे को उसी हालत में छोड़कर दूसरे घर में सोने चली गई थी। दूसरे दिन जब वह लौटी तो, आशीष को दरवाजे के बाहर गिरे हुए देखा। पास जाने पर पता चला कि उसकी हत्या हो गई है। इसकी सूचना उसने परिजनों और पड़ोसियों को दी। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस कर रही छानबीन, परिचित पर गहराया शक
वहीं जांच में पुलिस डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ले रही है। आसपास के मोबाइल नम्बर खंगाल रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया है। परिवारवालों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए मुखबिरों को भी एक्टिव कर दिया है। पुलिस का कहना है कि इस घटना को किसी परिचित व्यक्ति द्वारा अंजाम दिए जाने की ही आशंका है।
मां से अलग रहता था मृतक, पहले मां ने देखा शव
मृतक की मां मुन्नी देवी ने बताया की जब बेटे के शव को लहूलुहान हालत में घर के बाहर पड़े हुए देखा। उसने तुरंत परिजनों को बुलाया। इसके बाद पुलिस को हत्या की सूचना दी गई। आशीष अपनी मां से अलग सब्जी की बाड़ी में बने दो कमरे के कच्चे मकान में रहा करता था। आसपास दूसरा घर नहीं होने की वजह से किसी को हत्या की जानकारी नहीं हो पाई।












Click it and Unblock the Notifications