छत्तीसगढ़ः रात के तीन बजे स्कूटी से निकली मां और बेटी फिर सुबह रेलवे ट्रैक पर मिली दोनों की लाश

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के नहला थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मां-बेटी का शव बुधवार को रेलवे ट्रैक के पास मिला। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि मां-बेटी ने ट्रेन के सामने खुदकुशी कर ली। झगड़े के बाद देर रात को दोनों घर से निकल गई थीं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि इस मामले में अभी परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

janjgir dead body found of mother and daughter near railway track

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नवागढ़ के भैसदा निवासी गोपाल सिंह अपनी पत्नी और एक बेटी व एक बेटे के साथ जांजगीर थाना क्षेत्र में शारदा मंगलम के पीछे किराये के मकान में रहते ते। देर रात करीब तीन बजे गोपाल सिंह की पत्नी 35 वर्षीय अंजू सिंह और 19 वर्षीय बेटी ऐश्वर्या सिंह के साथ एक्टिव पर बैठकर घर से निकल गईं। इसके बाद दोनों के शव रेलवे ट्रैक पर मिले। पुलिस को उनकी स्कूटी मंदिर के सामने ही खड़ी मिली थी। पुलिस ने बताया कि ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर की छात्रा थी।

वहीं कांकेर जिले के चरामा थाना क्षेत्र के NH-30 पर जैसाकर्रा गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप सुबह करीब 4 बजे सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस पिकअप में सवार चारों घायलों को अस्पताल भिजवाया। इस दौरान रास्ते में ही तीन की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि पिकअप चालक को झपकी आने से सड़क किनारे खड़ा ट्रक नहीं दिखाई दिया होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+