Jagdalpur News: प्रियंका गांधी ने पहुंची बस्तर, बोलीं-महिलाओं को BJP ने निर्भर बनाया, कांग्रेस ने आत्मनिर्भर
Chhattisgarh: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में कहा कि बस्तर की महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है। वह कमाती हैं तो आत्मविश्वास आता है कि वह भी परिवार में कुछ कमाकर लाई हैं।

Priyanka Gandhi: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर थी। दंतेवाड़ा पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद सभा स्थल पहुंची। प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि गांधी परिवार का बस्तर से विशेष लगाव रहा है। उन्होंने कहा कि वह पहली बार बस्तर आई हैं,लेकिन उन्होंने बचपन से बस्तर और यहाँ जनसंघर्ष के बारे में बातें हैं। गौरतलब है कि सीएम भूपेश बघेल के न्योते पर प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ पहुंची थी, यहां उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ मिलकर 128 करोड़ 99 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण किया है।
प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन की शुरुआत हल्बी में लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि बस्तर आज खुद में एक ब्रांड बन गया है। देश में ही नहीं विदेशों में भी यहां के उत्पादों का इस्तेमाल हो रहा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरी दादी कहती थीं कि सबसे अच्छी संस्कृति आदिवासी होती है, क्योंकि इसमें लोग बिना प्रकृति का नुकसान किए जीवनयापन करते हैं।
प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में कहा कि बस्तर की महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है। वह कमाती हैं तो आत्मविश्वास आता है कि वह भी परिवार में कुछ कमाकर लाई हैं। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि 15 साल की सरकार ने बस्तर के लोगों को सरकार पर निर्भर बनाया,जबकि कांग्रेस सरकार ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाया। कांग्रेस की सरकार ने 65 वनोपज के लिए MSP दे रही है। 5 लाख लोगों को वनअधिकार पट्टे दिए। धान की सबसे अधिक एमएसपी 2660 रुपए यहां मिल रही है। उन्होंने कहा कि जब बीजेपी की सरकार थी तो सिर्फ शोषण था। गौमाता सड़कों पर घूमती थीं,जब कांग्रेस की सरकार आई, तो खेतों को चरने वाली गौमाताओं के लिए गौठान बनाई। अब यह मॉडल पूरी दुनिया में चर्चित है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: IAS अवनीश शरण ने पिता के साथ किचन में पकाया खाना, Social Media पर लोगों को काफी पसंद आया अंदाज़












Click it and Unblock the Notifications