IPS अंकिता शर्मा की ये बातें गांठ बांध लो जिंदगी में कभी नहीं होगा सड़क हादसा
IPS Ankita Sharma: छत्तीसगढ़ में 36वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। एक जनवरी से शुरू हुआ सड़क सुरक्षा माह 31 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान वाहनों चालकों को यातायात नियमों की पालना के लिए जागरुक किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के सक्ती की एसपी आईपीएस अंकिता शर्मा ने 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं लोगों में यातायात जागरूकता लाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से यातायात जागरूकता लाने एवं यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिशा-निर्देश दिए।
एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि यातायात प्रभारी निरीक्षक कमल किशोर महतों, सउनि यशवंत राठौर, प्रआर. आनंद कंवर, प्रआर. संदीप साहू, आर. विकास बरेठ, आर. रघुराज सिंह, आर. ज्वाला सिंह, आर. विजय जोल्हे, आर. जय गबेल, आर. जयपाल कंवर, आर. अजय राठौर, आर. सुभाष सिदार, आर. रुपेश कंवर, आर. देव पटेल को निर्दश दिया गया कि वे अपनी टीम के साथ स्कूल, कॉलेज, गांव, चौक और चौराहों में बैनर, पोस्टर, नुक्कड़ नाटक अभिनय के माध्यम से लोगों को जागरूक करें।
यह भी पढ़ें- Ankita Sharma: इस लेडी सिंघम IPS से नक्सली भी खाते हैं खौफ, अब इनके पापा से किसको लग रहा डर?

लोगों को बताया जाएं कि वाहन चलाते समय यातायात के कौनस नियमों की पालना कैसे करनी है? लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी, बिना हेलमेट एवं ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत लगातार कार्रवाई कर मोटर व्हीकल एक्ट की कारवाई किया जा रहा है। आम लोगों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन कर यातायात को सुदृढ़ बनाए और सुरक्षित रहे।
पैदल यात्री रखें इन बातों का ध्यान
- सड़क किनारे ट्रैफिक की ओर पीठ करके चलने से बचें। यदि सड़क पर कदम रखना आवश्यक हो, तो पहले दोनों दिशाओं में देखें।
- मॉर्निंग वॉक के दौरान सुबह अंधेरे में देखना मुश्किल होता है। ट्रैफिक की तरफ फेस करके ही चले रिफ्लेक्टिव कपड़े या टॉर्च अश्वय रखें। नेशनल हाईवे या बिजी सड़क में मॉनिंग वॉक या जॉगिंग करने से बचें।
- कम रोशनी की स्थिति में हल्के रंग, चमकील या फ्लोरोसेंट कपड़े पहनें या साथ रखें। अंधेरे में परावर्तक सामग्री (जैसे आर्मबैंड, सैश, वेस्टकोट और जैकेट) का उपयोग करें, जिन्हें हेडलाइट की मदद से तीन गुना अधिक दूरी से देखा जा सकता है।
- छोटे बच्चों को अकेले फुटपाथ या सड़क पर न जाने दें। बच्चों को बाहर ले जाते समय उनके और ट्रैफिक के बीच चलें और उनके हाथ मजबूती से पकड़ें। बहुत छोटे बच्चों को प्रेम में बांधें या सुरक्षा बेल्ट का उपयोग करें।
- हमेशा फुटपाथ पर चलें, क्योंकि वे आपके लिए बने हैं। जहां फुटपाथ न हो। सड़क के दाहिने किनारे पर चलें। ताकि आप विपरीत दिशा से आने वाले ट्रैफिक को देख सकें।
- सड़क पार करने के लिए हमेशा पैदल यात्री क्रॉसिंग या जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करें। इन्हें पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए ही बनाया गया है।
- जहां पैदल यात्री क्रॉसिंग न हो। दोनों तरफ का ट्रैफिक ध्यान से देखें और तभी सड़क पार करें जब यह सरिक्षत हो।
- आप मोटर-वे या स्लिप रोड पर केवल आपात स्थित में चल सकते हैं। मुख्य सड़क पर कभी नहीं चलें। यह घातक साबित हो सकता है।
- सड़क पर चलते समय समाचार पत्र न पढ़ें या विज्ञापनों को न देखें। मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करें।
- सड़क पर दोस्तों से न मिलें। उन्हें फुटपाथ या सड़क किनारे ले जाएं। बस का इंतजार करते समय मुख्य सड़क पर न खड़े हों। फुटपाथ पर या निर्धारित बस स्टॉप पर ही खड़े रहें। चलती बस में चढ़ने की कोशिश नहीं करें।
- जहां बैरियर लगे हों, सड़क पार करने के लिए केवल पैदल यात्रियों के लिए दिए गए अंतराल का उपयोग करें। बैरियर पर चढ़ें नहीं और न ही बैरियर और सड़क पर चलें।
साइकिल सवार रखें इन बातों का ध्यान
- साइकिल चलाते समय हेलमेट और जूता जरूर पहनें।
- साइकिल सड़क के बीच में कभी नहीं चलाएं। केवल किनारे से चलाएं।
- साइकिल में कभी दो सवारी न बैठें।
- साइकिल चलाते समय किसी भी तरह का स्टंट नहीं करें।
- जरूरत से तेज गति में कभी साइकिल नहीं चलाएं।
- कभी भी सड़क पर अपने दोस्तों के साथ साइकिल सामानांतर नहीं चलाएंगे। आगे पीछे करके चलाएं।
- साइकिल को दाएं और बायं मोड़ने के लिए हाथ का इशारा करें और घंटे बजाएं।
- ट्रैफिक सिग्नल पर केवल हरी बत्ती होने पर ही सड़क पार करें।












Click it and Unblock the Notifications