IPL 2023: छत्तीसगढ़ के अजय मंडल हैं बेहद शानदार आलराउंडर, बनेंगे धोनी के धुरंधर
अजय मंडल बाएं हाथ के स्पिनर अजय मंडल होने के साथ शानदार बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर रणजी में कई बार अपनी टीम को जीत दिलाई है।
IPL 2023: आईपीएल के 16 सीज़न के लिए क्रिकेट खिलाड़ियों की बोली लग चुकी है। छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम के कप्तान हरप्रीत सिंह भाटिया और अजय मंडल आईपीएल में अपने खेल का जोहर दिखाएंगे।

अजय को मिला पहला मौका
छत्तीसगढ़ के 2 खिलाडियों का चयन आईपीएल के लिए हुआ है। हरप्रीत सिंह भाटिया पंजाब किंग्स के साथ खेलेंगे ,उन्हें 40 लाख रुपए में खरीदागया है। जबकि अजय मंडल को चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा होंगे,उन्हें धोनी की टीम ने 20 लाख रुपए की बेस प्राइज में टीम में ख़रीदा है ।
इसके पहले हरप्रीत सिंह भाटिया पुणे वॉरियर्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं, लेकिन अजय मंडल पहली बार आईपीएल में मौका मिला है। दोनों ही प्लेयर ने मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे में प्रदर्शन में शानदार प्रदर्शन के दम पर आईपीएल में जगह बनाने में सफल हुए हैं। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने 13 खिलड़ियों के नाम इस आईपीएल 16 के लिए भेजे थे।

बेहततरीन आलराउंडर हैं अजय मंडल
अजय मंडल बाएं हाथ के स्पिनर अजय मंडल होने के साथ शानदार बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर रणजी में कई बार अपनी टीम को जीत दिलाई है। हाल ही में उन्होंने रणजी मुकाबले में पुडुचेरी के खिलाफ अजय मंडल ने 11.2 ओवर में से 6 ओवर मेडन दिए थे। और महज 7 रन देकर 7 विकेट लिए थे।

धोनी के साथ खेलने का सपना होगा पूरा
अजय मंडल साल 2019 में अपनी बल्लेबाजी के कारण से चर्चाओं में आए थे,उन्होंने मंडल ने उत्तराखंड के विरुद्ध 8वें नंबर पर उतरकर दोहरा शतक जड़ दिया था।नंबर 8 पर उतरकर सबसे बड़ी रणजी पारी खेलने वाले बल्लेबाज अजय मंडल के नाम दर्ज हैं। राजनांदगांव से आने वाला 26 वर्ष का यह युवा खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का बहुत बड़ा प्रशंसक है। अपने के इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बनने से उनका धोनी के साथ खेलने का सपना पूरा हो जायेगा।

हरप्रीत सिंह कर रहे है लगातार परफॉर्म
हरप्रीत सिंह भाटिया बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के मीडियम पेस बॉलर हैं,उनका 2011 के पहली बार आईपीएल में पुणे वारियर्स के लिए चयन हुआ थाइसके अलावा उन्होंने 2010 के आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। 2018-19 की रणजी ट्रॉफी के बाद, उनको मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ की टीम में भेज दिया गया था।

इनको हाथ लगी निराशा
छत्तीसगढ़ के सितारा ऑलराउंडर शशांक सिंह को पिछले सीज़न में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेलने का मौका मिला था। उन्हें औसत प्रदर्शन करने के कारण रिलीज कर दिया। बल्लेबाज़ अमनदीप खरे, सुभम अग्रवाल और गेंदबाज़ रवि किरण जैसे खिलड़ियों को नीलामी के लिए चुना गया था,लेकिन इन पर किसी ने रूचि नहीं दिखाई ।
यह भी पढ़ें Hockey World Cup Trophy पहुंची छत्तीसगढ़, CM भूपेश ने कहा- चक दे इंडिया












Click it and Unblock the Notifications