Hockey World Cup Trophy पहुंची छत्तीसगढ़, CM भूपेश ने कहा- चक दे इंडिया

हॉकी विश्व कप की ट्रॉफी का अनावरण करते हुए छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चक दे इंडिया का नारा देकर भारतीय टीम को शुभकामनाएं भेजीं।

Hockey World Cup: भारत में पुरुष हॉकी विश्व कप होने वाला है। वर्ल्ड कप के लिए हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम इंडिया का एलान हो चुका है। हॉकी के महाकुंभ का आयोजन इस बार ओडिशा में होगा। भारत में होने वाले इस बड़े स्पोर्टस इवेंट को यादगार बनाते हुए विश्वकप की ट्रॉफी देश के राज्यों में भ्रमण कर रही है। शनिवार को यह ट्रॉफी छत्तीसगढ़ पहुंची,जहां राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चक दे इंडिया के नारे के साथ हाकी विश्व कप की ट्राफी उठाई और भारत को विश्व विजेता बनने के लिए शुभकामनाएं दीं है ।

13 से 29 जनवरी 2023 तक चलेगा हॉकी विश्वकप

13 से 29 जनवरी 2023 तक चलेगा हॉकी विश्वकप

शनिवार को हॉकी वर्ल्ड ट्रॉफी छत्तीसगढ़ पहुंची है । राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्रॉफी का अनावरण किया। हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को हॉकी इंडिया नई दिल्ली द्वारा देश के विभिन्न 16 राज्यों में भ्रमण कराया जा रहा हैं। अंतिम पड़ाव में यह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची है। गौरतलब है कि ओडिशा में 13 से 29 जनवरी 2023 तक एफआईएच ओडिशा मेन्स वर्ल्ड कप आयोजित किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता भुवनेश्वर और राउरकेला में संपन्न होगी।

खिलाडियों का हुआ सम्म्मान

खिलाडियों का हुआ सम्म्मान

हॉकी वर्ल्ड ट्रॉफी रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में इस ट्रॉफी के स्वागत के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल ने हॉकी वर्ल्ड ट्रॉफी का अनावरण किया।इस दौरान हाकी में विशेष योगदान देने वाले छत्तीसगढ़ के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।

सीएम भूपेश ने किया स्वागत

सीएम भूपेश ने किया स्वागत

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ के पौने तीन करोड़ लोगों की ओर से इस खूबसूरत ट्रॉफी का तहेदिल से स्वागत करता हूं। ओडिशा में इस प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन से छत्तीसगढ़ के लोग भी उतने ही खुश हैं, जितने कि ओडिशा के लोग हैं। इस आयोजन से पूरे देश में उत्साह, उत्सुकता और खुशी का वातावरण है। बघेल ने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान छत्तीसगढ़ में सभी खेलों की अधोसंरचनाओं को लगातार मजबूत किया गया है। हमने चार वर्षों में 21 स्पोर्ट्स एकेडमी की स्थापना की है , आज हमारे यहां हॉकी के खिलाड़ियों के लिए विश्वस्तरीय मैदान और सुविधाएं उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए ही छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का भी आयोजन किया जा रहा है ताकि खेल प्रतिभाओं को ज्यादा से ज्यादा मौके मिले।

पहली बार हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी रायपुर पहुंची

पहली बार हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी रायपुर पहुंची

यह पहला मौका है, जब हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी रायपुर आयी है। 23 दिसंबर 2022 को फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा स्टेडियम बेंगलुरू (कर्नाटक) में एक भव्य समारोह में ट्रॉफी को छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष श्री फिरोज अंसारी को सौंपा गया था । रायपुर के बाद इस ट्रॉफी को विश्व कप आयोजन स्थल भुवनेश्वर के लिये रवाना किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान खेल मंत्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, संसदीय सचिव रश्मि सिंह , छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष एवं विधायक कुलदीप जुनेजा, विधायक सत्यनारायण शर्मा, रायपुर महापौर ऐजाज ढेबर, राजनांदगांव की महापौर हेमा देशमुख, छत्तीसगढ़ हाकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी समेत हाकी के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, प्रदेश के छत्तीसगढ़ हाकी संघों के पदाधिकारी एवं युवा हाकी खिलाड़ी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें - "रामसेतु" के अस्तित्व पर सवाल कायम, कांग्रेस याद दिला रही है "मोदी सरकार" को "नरसिम्हा राव सरकार" का कार्यकाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+