छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा एलान, रामनवमी पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा ऐलान किया है। जिसके अनुसार रामनवमीं के मौके पर 17 अप्रैल को राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल-कालेज और बैंक बंद रहेंगे। इस संबंध में 16 मार्च को सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया जा चुका है।

ज्ञात दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ में रामनवमी पर सामान्य अवकाश होता था, लेकिन अब यह सार्वजनिक अवकाश होगा। वहीं चेट्रीचंड महोत्सव के लिए भी सरकार ने 9 अप्रैल को अवकाश घोषित किया है. हालांकि यह ऐच्छिक अवकाश होगा।
मिली जानकारी के अनुसार बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव देव साय को पत्र लिखकर रामनवमी जैसे त्योहार पर सार्वजनिक अवकाश देने की मांग की थी। अब मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 के अंतर्गत अवकाश का आदेश जारी कर दिया है ज्ञात हो कि इससे पूर्व अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर छत्तीसगढ़ में दोपहर 2:30 बजे तक सभी शासकीय कार्यालयों में छुट्टी रही थी,यह घोषणा सीएम विष्णुदेव साय ने की थी।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ सरकार ने तीन महीने में लिए बड़े फैसले, लोगों ने जताया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार












Click it and Unblock the Notifications