CG: लोकसभा चुनाव में BJP का वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर कार्यक्रम करने की दी सलाह
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर छत्तीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने जोर-शोर से प्रचार शुरू कर दिया है। इसी संबंध में भाजपा कोर कमेटी और चुनाव प्रबंधन समिति ने रायपुर के भाजपा कार्यालय में एक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए लोकसभा चुनाव जीतने के लिए हुंकार भरी।
उन्होंने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पिछले लोकसभा चुनाव में मिले मतों के प्रतिशत को बढ़ाने के लिये बूथ स्तर पर कार्य करने जुट जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ की जनता को मोदी जी की गांरटी पर पूरा भरोसा है और वातावरण भाजपा के पक्ष में नजर आ रहा है। जनता को भाजपा पर विश्वास है हमें पूरी ताकत से कार्य करना होगा।
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि देश में 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव बड़ा महत्वपूर्ण है। ये चुनाव देश का भविष्य तय करने वाला है। देश की हर लोकसभा सीट भाजपा के लिए महत्वपूर्णं है। मोदी जी के 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प है जिसमें हम सभी को अपना 100 प्रतिशत देना है। आत्मनिर्भर भारत बनाने के साथ ही भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में अग्रसर करना है।
उन्होंने कहा हमें केंद्रीय संगठन की ओर से विधानसभा चुनाव और उसके बाद लोकसभा चुनाव में जो कार्यक्रम दिए गए थे उस पर फोकस करते हुए लोकसभा चुनाव में बूथ स्तर पर कार्यक्रम तय करना होगा। मोदी की एक एक गारंटी को प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार पूरा कर रही है।
प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन ने लोकसभा चुनाव का पूरा कार्यक्रम तय कर लिया है। बूथ से लेकर मंडल तक कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से चुनाव में जुटना होगा। बूथ स्तर पर हमें 10 फीसदी वोट बढ़ाने पर फोकस करना है।












Click it and Unblock the Notifications