IT Raid In Jagdalpur: 20 किलो सोना, 30 लाख कैश... जगदलपुर में सराफा कारोबारी के घर मिला 'खजाना'

Income Tax Raid in Chhattisgarh: बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर शहर में बीते गुरूवार की देर शाम आयकर विभाग की टीम ने शहर के एक सराफा कारोबारी की दुकान व घर में छापा मारा है। छापे के दौरान बड़ी मात्रा में सोना-चांदी और नगद रकम मिलने की खबर है। आयकर विभाग की टीम मौके पर जुटी हुई है, जहां मामले की जांच की जा रही है।

दरअसल आयकर विभाग को मिली सूचना पर रायपुर से 7 सदस्यों की टीम जगदलपुर पहुंची और शहर के बालाजी वार्ड स्थित पारस ज्वेलर्स में छापा मारा। आयकर के छापे की खबर पूरे शहर में फैल गई। सराफा कारोबारी की दुकान पर आयकर के छापे की खबर के बाद बाकी सराफा कारोबारियों में भी हड़कंप मच गया है।

IT Raid In Jagdalpur

आयकर विभाग की टीम कोई भी जानकारी देने के लिए अधिकृत नहीं होने की बात कह रही है। इन हालातों में छापे में क्या-क्या मिला है, इसकी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। सूत्रों की मानें तो छापे में करीब 15 से 20 किलो सोना और करीब 30 लाख रूपए नगद मिले हैं।

मालूम हो कि गुरूवार की देर शाम करीब साढ़े 8 बजे पारस ज्वेलर्स में पड़े आयकर के छापे के दौरान पहले आयकर अफसरों ने दुकान से पूरा सामान जब्त कर इसे बंद करवा दिया। इसके बाद दुकान के ऊपर बने घर में भी उन्होंने दबिश दी।

रातभर चली जांच शुक्रवार को भी दिनभर जारी रही। बताया जाता है कि छापे में 15 से 20 किलो वजन के सोना-चांदी के गहने और करीब 25 से 30 लाख रूपए नगद मिले हैं। ये संपत्ति पूरी तरह से अघोषित है।

आयकर विभाग के अफसरों ने जहां पारस ज्वेलर्स के संचालक पारस कोचर के घर को बंद करने के साथ ही पुलिस के जवानों को भी तैनात कर दिया है, वहीं किसी को भी न घर से बाहर जाने और बाहर से अंदर आने ही दिया जा रहा है।

इन हालातों में जहां मिली अघोषित संपत्ति देखकर खुद आयकर की टीम भी भौचक हो गई है, वहीं अगले करीब 24 से 36 घंटों तक जांच जारी होने की बात कही जा रही है।

संवाद सूत्र: ऋषि भटनागर, जगदलपुर/छत्तीसगढ़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+