तांत्रिक ने बोला,तुम्हारे माता पिता जादू करते हैं,फिर लड़के ने किया यह कांड
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से सनसनीखेज प्रकरण सामने आया है, जहां एक पुत्र अपने दोस्तों के साथ मिलकर खुद को जन्म देने वालों की ही जान ले ली।
रायगढ़,10, अगस्त। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से सनसनीखेज प्रकरण सामने आया है, जहां एक पुत्र अपने दोस्तों के साथ मिलकर खुद को जन्म देने वालों की ही जान ले ली। इतना ही नहीं ,अपने माता पिता की हत्या करने वाले बेटे ने वारदात को अंजाम देने के बाद लाशों के पत्थर से बांधकर नदी में डाल दिया। मामला अन्धविश्वास से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों की गिरफ्तार किया है,दो की तलाश जारी है।

पुल के नीचे मिले शव , सोशल मीडिया ने की शिनाख्त में मदद
यह मामला रायगढ़ जिले के नदीगांव का है। सरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नदीगांव में बीते इस माह की शुरुआत में सूरजगढ़ महानदी पुल के नीचे महिला और पुरूष की लाश मिली थी। घटना की जानकारी पर पुलिस टीम का गठन कर मरने वालों और आरोपियों की खोजबीन शुरू की थी। मरने वालों की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया मंचों पर फोटो साझा की गई थी, इंटरनेट पर फोटो करने से मृतकों की पहचान करने में पुलिस को जांच में मदद भी मिली।

केस सुलझने में लगे 8 दिन
कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने 8 दिनों के अंदर इस ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने सफलता पाई है। मरने वालों की पहचान कर मर्डर के आरोपी नाबालिग सहित 7 आरोपियों को हिरासत में लिया है, हालांकि वारदात में शामिल 2 अन्य आरोपी फरार है,बाकी सभी आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। घटना में इस्तेमाल गाडी और समान जप्त कर लिया गया है।

बड़े भाई की हालत से था परेशान, डॉक्टर नहीं, तांत्रिक के पास गया
बताया जा रहा है कि रायगढ़ के भगवानपुर में रहकर मृतक दंपत्ति सुकरू यादव और मनमीत यादव माली का काम करते थे। उनका बड़ा बेटा खुलेश्वर यादव मानसिक तौर पर बीमार चल रहा था, जिसका इलाज करवाने के लिए उसका नाबालिक छोटा भाई पास के ही गांव में एक तांत्रिक के पास गया। आरोपी ने ग्राम झीमकी चौकी कोतबा निवासी एक तांत्रिक मोहन यादव के पास पहुंचा। तांत्रिक ने आरोपी से कहा कि तुम्हारे भाई को तुम्हारे मां बाप ने जादू टोना करके पागल बना दिया हैं। अगर तुम अपने माता पिता को मार डालोगे,तो तुम्हारा बड़ा भाई ठीक हो जाएगा।

घोंटा माता पिता का गला, दोस्तों की ली मदद
तांत्रिक की बातों में आकर कलयुगी बेटे ने अपने 6 दोस्तों के साथ मिलकर अपने महानदी पुलपर ले जाकर माता पिता का गला घोंट दिया। जन्म देने वालों की हत्या करने के बाद नाबालिक ने अपने अपराध को छुपाने के लिए भारी पत्थर से बांधकर लाशों को नदी में फेंक दिया।
पुलिस को जब अगले दिन शव नदी पर मिला,तो जांच शुरू की गई। बहरहाल थाना प्रभारी सरिया कमल पटेल में मुताबिक कि नाबालिक आरोपी समेत कुल 8 लोगों पर जादू टोना के संदेह पर 30 अगस्त की रात्रि घटना को अंजाम देना बताया गया था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है , जबकि हत्या करने के लिए प्रेरित करने वाले तांत्रिक की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें RAIPUR: टैंक में बसा रखी है चींटियों की कॉलोनी, पड़ोसी हुए परेशान,थाने पहुंचा मामला












Click it and Unblock the Notifications