छत्तीसगढ़ में हिमंत बिस्वा सरमा ने फिर लिया अकबर का नाम, CM भूपेश बघेल ने पूछा यह सवाल

HEMANT BISVA SHARMA: छत्तीसगढ़ में विधनसभा चुनाव है। असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा लगातार भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। गुरुवार को हिमंत बिस्वा ने रायपुर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री मोहम्मद अकबर को निशाने पर लिया है। इधर सीएम भूपेश बघेल ने भी जवाब दिया है।

HIMANTA BISWAS BHUPESH BAGHEL
रायपुर में हिमंत बिस्व सरमा ने पत्रकारों से कहा कि मैंने अकबर के बारे में बोला, तो कांग्रेस ने मेरी चुनाव आयोग में शिकायत कर दी,जिसका जवाब मैंने दे दिया है। लेकिन इससे पता चलता है कि में कांग्रेस को भूपेश बघेल से अधिक अकबर से प्‍यार है।

इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जवाबी पलटवार करते हुए कहा कि मैं हेमंता बिस्वा सरमा से कहना चाहता हूं कि भारत सरकार की योजना का लाभ उनकी पत्नी ने लिया है या सरकार ने दिया है? शारदा चिटफंड का जांच चल रहा है या खत्म हो गया है, यह बात वह बता दें। गौरतलब है कि बीते बीते दिनों सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी से जुड़ी एक कंपनी को जमीन के एक भूखंड के संबंध में केंद्रीय सब्सिडी मिलने की खबर चर्चा में आई थी।

क्यों मिला था हिमंत बिस्वा सरमा को नोटिस

दरअसल असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पर कथित रूप से सांप्रदायिक टिप्पणी करने का आरोप है। बीते दिनों कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग में की गई शिकायत में ये कहा गया था कि कांग्रेस ने MLA मोहम्मद अकबर के खिलाफ उन्होंने कथित सांप्रदायिक बयान दिया है। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि एक अकबर अगर एक जगह पर आता हैं, तो वे सौ अकबर को बुला कर लाते हैं, यह बात भूलिए मत। इसलिए जितनी जल्दी हो सके, उस अकबर को आप विदा कीजिए, नहीं तो मां कौशल्या की यह भूमि अपवित्र हो जाएगी। इसी बयान को आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए चुनाव आयोग ने नोटिस भी जारी किया था।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh Election 2023: कल जारी हो सकता है BJP का घोषणा पत्र, CM भूपेश ने कहा कि..

छत्तीसगढ़ में भाजपा के स्टार प्रचारक हैं हिमंता

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में जुटे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा गुरुवार को खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के गैंदाटोला में सभा लेंगे। वह दो विधानसभा सीटों के मतदाताओं को साधने का प्रयास करेंगे। सरमा प्रचार अभियान की शुरुआत मानपुर में सभा के साथ करेंगे। जबकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी प्रचार में व्यस्त रहेंगे।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल की चुनाव आयोग से अपील, CRPF के वाहनों की भी हो जांच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+