पति व सास-ससुर और देवर ने महिला को खाट पर बांधा फिर की हैवानियत, काट दी उसकी सारी ऊंगली

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला के रामानुजगंज थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अवैध संबंध का आरोप लगाकर पति, ससुर और देवर ने मिलकर महिला को खाट पर बांधकर उसके साथ हैवानियत की। महिला के दाहिने हाथ की सभी अंगुलियों को धारदार हथियार से काट दिया। महिला अपने पिता और रिश्तेदार के साथ रामानुजगंज थाना पहुंची और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

सास-ससुर व पति ने मिलकर की हैवानियत

सास-ससुर व पति ने मिलकर की हैवानियत

पुलिस मुलाहिजा रिपोर्ट के बाद केस दर्ज करेगी। ग्राम पंचाय भाला निवासी उर्मिला कुशवाहा ने बताया कि 6 सितंबर को पति व ससुर रामप्रीत कुशवाहा, सास सरस्वती कुशवाहा व देवर पंकज कुशवाहा सभी ने मिलकर उसे खाट से बांध दिया। इसके बाद धारदार गड़ासा से उसकी हथेल काट दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई।

ऊंगली काटकर अस्पताल में कराया भर्ती

ऊंगली काटकर अस्पताल में कराया भर्ती

इसके बाद उन्हीं लोगों ने रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन उसका इलाज अंबिकापुर मिशन अस्पताल में कराया गया। वहीं बेटी के साथ हुई हैवानियत की खबर मिलते ही टंगरमहरी निवासी उर्मिला के पिता बेटी को अस्पताल से इलाज कराकर वापस आते वक्त थाना लेकर गए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इसके बाद उर्मिला ने शिकायत दर्ज कराई। घटना के बाद उर्मिला इतनी डरी-सहमी थी कि उसने घटना की जानकारी अपने मायके पक्ष वाले लोगों को नहीं दी थी। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके बच्चों को भी मार डालने की धमकी दी थी। मायके वालों को पड़ोसियों के माध्यम से घटना की सूचना मिली थी।

कोरोना संक्रमित युवती से छेड़खानी

कोरोना संक्रमित युवती से छेड़खानी

वहीं बिलासपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित युवती से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। अस्पताल का ही सफाई कर्मचारी लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। दो दिनों से परेशान युवती ने इसकी शिकायत परिजनों से की। जिसके बाद तारबहार थाने में केस दर्ज कराया गया।

सफाई कर्मचारी करता था छेड़खानी

सफाई कर्मचारी करता था छेड़खानी

जानकारी के मुताबिक, बिल्हा क्षेत्र की 19 साल की युवती कोरोना संक्रमित मिली थी। इसके बाद उसे 12 सितंबर को व्यापार विहार स्थित महादेव अस्पताल में भर्ती कराया गया था। युवती का आरोप है कि दो दिनों से अस्पताल का सफाई कर्मचारी विनोद पटेल उससे छेड़खानी कर रहा था। युवती ने मंगलवार को इसकी जानकारी परिजनों को दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+