Chhattisgarh News: गंगाजल पर लगाया गया है GST? बीजेपी की शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस
CHHATTISGARH CONGRESS: छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी के बीच भाजपा और कांग्रेस के बीच गंगाजल को लेकर एक नई बहस चालू हो गई। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है कि केंद्र सरकार ने डाक भर में मिलने वाले गंगाजल पर जीएसटी लगा दिया है,जबकि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम रमन सिंह ने इस आरोप को झूठा बताया है। बहरहाल यह पूरा मामला कांग्रेस की एक शिकायत के बाद चुनाव आयोग के समक्ष पहुंच गया है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज सुशील आनंद शुक्ला ने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस नेता ने भाजपा के खिलाफ भेजी गई शिकायत में लिखा है कि भाजपा ने अपने केंद्र सरकार के द्वारा गंगाजल पर जीएसटी लगाया जाता है, इस तथ्य को छुपाने के लिये चुनाव आयोग के नाम का दुरूपयोग किया है तथा गलत शिकायत कर समाचार माध्यमों में खबर छपाया है।
शुक्ला ने अपने पत्र में आगे लिखा है कि दिनांक 15.10.2023 को प्रदेश के विभिन्न समाचार पत्रों में खबर छपी है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गंगाजल पर जीएसटी लगाता है यह गलत प्रचारित किया है तथा भाजपा ने इस संबंध में चुनाव आयोग को शिकायत की है।केंद्र सरकार डाक विभाग के माध्यम से जो गंगाजल की बिक्री करता है उसके 35 रू के बोटल में 18 प्रतिशत जीएसटी जुड़ी रहती है। इस आशय का आदेश मिनिस्ट्री ऑफ कम्यूनिकेशन के डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट के जनरल मैनेजर ( B.D.) के परिपत्र 11-05/2016 BD&MD में साफ है, यह परिपत्र उत्तराखंड सर्कल के ईमेल डेट 10/08/2023 के संबंध में जारी हुआ है (जिसकी छाया प्रति संलग्न है)। इसके परिपत्र के बिंदु 3 में स्पष्ट है कि गंगाजल के 35 रू. के फिक्स रेट वाले बोतल में 18 प्रतिशत जीएसटी जुड़ा है।
सुशील आनंद शुक्ला ने चुनाव आयोग की गई लिखित शिकायत में आगे लिखा है कि इस आदेश के बाद भाजपा अपनी केंद्र सरकार की कारगुजारी पर पर्दा डालने झूठी शिकायत कर चुनाव आयोग के नाम का दुरूपयोग कर रही। चुनाव आयोग में झूठी शिकायत और भ्रम फैलाने के लिये भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने का अनुरोध करता हूं। बहरहाल अब देखना दिलचस्प होगा कि चुनाव आयोग इस शिकायत को कितनी गंभीरता से लेता है।
यह भी पढ़ें CG NEWS: कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला का बयान,भाजपा के लिए घोषणा पत्र जनता को ठगने का दस्तावेज












Click it and Unblock the Notifications