छत्तीसगढ़ के किसानो के लिए अच्छी खबर ,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बढ़ाई धान खरीदी की तारीख

Good news for the farmers of Chhattisgarh, Chief Minister Bhupesh Baghel extended the date of purchase of paddy

रायपुर , 22 जनवरी। छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश के बाद धान खरीदी प्रभावित होने से बढ़ी किसानों की चिंता कुछ हद तक कम हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी को एक सप्ताह तक बढ़ाये जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य के किसानों को चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हित में निर्णय लेती रहेगी। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में 31 जनवरी तक धान खरीदी होनी थी , हाल ही में सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में हुई बेमौसम बारिश के बाद कई जिलों में करीब एक सप्ताह तक धान खरीदी रुकी हुई थी। विपक्ष और किसान संगठन सरकर से लगातार धान खरीदी बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

dhan cm

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में खाद्य विभाग के कार्यों और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समीक्षा की। इस बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा, सहकारिता विभाग के विशेष सचिव हिमशिखर गुप्ता, ,राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक निरंजन दास भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी की स्थिति पर जानकारी ली और धान खरीदी की तारीख आगे बढ़ाने का फैसला लिया। अब धान खरीदी 7 फरवरी तक होगी।

यह भी पढ़ें IAS की प्रतिनियुक्ति के अधिकार पर केंद्र और राज्य के बीच नया विवाद.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना की किश्त भी जारी की

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में गौधन न्याय योजना के संबंध में भी बैठक ली ,इस दौरान गोधन न्याय योजना के अंतर्गत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़े महिला समूहों और गौठान समितियों को 4 करोड़ 21 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की, जिसमें 01 जनवरी से 15 जनवरी 2022 तक राज्य के गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से गोधन न्याय योजना के तहत क्रय किए गए गोबर के एवज में 2 करोड़ 76 लाख रूपए का भुगतान तथा गौठान समितियों को 87 लाख और महिला समूहों को 58 लाख रूपए की लाभांश राशि शामिल है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में कोरोना से हुई हर मौत का होगा ऑडिट

लगभग 77.58 प्रतिशत हो चुकी है धान की खरीदी

मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में राज्य के 2484 धान उपार्जन केन्द्रों में 19 लाख 43 हजार 603 किसानों से 81 लाख 45 हजार 532 मैट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। अब तक राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का लगभग 77.58 प्रतिशत धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 14,907.14 करोड़ रूपए जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। डीओ और टीओ के माध्यम से 42.13 लाख मैट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+