छत्तीसगढ़ के सभी 431 हज आवेदकों के लिए खुशखबरी, हज यात्रा 2022 के सभी आवेदन मंजूरी
रायपुर 29 अप्रैल। हज जाने की ख्वाहिश रखने वाले छत्तीसगढ़ के लोगो के लिए खुशखबरी है। सरकार ने मक्का मदीना की पवित्र हज यात्रा के लिए सभी आवेदक हज यात्रियों के आवेदन मंजूर कर लिए हैं।छत्तीसगढ़ राज्य से हज यात्रा 2022 के लिए 431 हज यात्रियों ने आवेदन किया था । सेंट्रल हज कमेटी ने सभी हज यात्रियों के आवेदन को मंजूरी देने के साथ ही हज यात्रा पर जाने का अवसर उपलब्ध कराया है। इसके लिए छत्तीसगढ़ हज कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद असलम खान और हज यात्रा पर जाने वाले आवेदको ने सेंट्रल हज कमेटी ने सीएम भूपेश बघेल का आभार जताया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हज कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद असलम खान ने हज यात्रा वर्ष 2022 के लिए चयनित सभी हज यात्रियों को मुबारकबाद देते हुए हज यात्रियों को ईद का तोहफा बताया है।

छत्तीसगढ़ कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद असलम खान ने जानकारी देते हुए कहा कि हज 2022 के लिए राज्य को इस साल कुल 431 पात्र आवेदन मिले थे। केंद्रीय हज कमेटी की तरफ से जनसंख्या के अनुपात में प्रदेश को 167 हज सीट आवंटित किया जाना था। अध्यक्ष मोहम्मद असलम खान ने कहा कि सीएम भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप उन्होंने केंद्रीय हज कमेटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मुलाकात करके छत्तीसगढ़ से सभी इच्छुक हाजियों को हज यात्रा पर भेजे जाने का अनुरोध किया था। सेंट्रल हज कमेटी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के इस आग्रह को स्वीकार करते हुए सभी 431 हज यात्रियों को हज यात्रा पर जाने की मंजूरी दी है। मोहम्मद असलम खान ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ हज कमेटी की ओर से केंद्रीय हज कमेटी से प्राप्त दिशा निर्देश अनुसार जल्द ही हज यात्रियों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने और हज यात्रियों का प्रशिक्षण एवं टीकाकरण के कैंपो का आयोजन किया जावेगा।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: अदालत के फैसले के बाद भी रेडी टू ईट मामले में सियासत, भाजपा महिला मोर्चा पहुंची राजभवन












Click it and Unblock the Notifications