छत्तीसगढ़: 'मोदी जी के शासन की झांकी है, विकास की नई गाथाएं लिखना बाकी है', बोले सीएम विष्णु देव साय
चुनावी रैली को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जनता को मोदी जी की गारंटियों पर विश्वास है। रायपुर लोकसभा के सुहेला की जनता मोदी सरकार की जनहितैषी योजनाओं से प्रभावित है। मोदी जी के शासन का 10 वर्ष तो सिर्फ झांकी है, अभी विकास की नई गाथाएं लिखना बाकी है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के लिए 3 चरणों में वोटिंग होगी। जिसमें से दो चरणों की वोटिंग संपन्न हो गई। पहले चरण 19 अप्रैल को सिर्फ बस्तर में वोटिंग हुई। वहीं दूसरे चरण 26 अप्रैल में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में वोटिंग हुई। वहीं तीसरे चरण 7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में वोटिंग होगी।
इस बार सात चरणों में मतदान होंगे। दो चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं अब पांच चरणों का मतदान होना बाकी है। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: 'कांग्रेस सरकार ने जल जीवन मिशन में किया भारी भ्रष्टाचार', बोले सीएम विष्णु देव साय












Click it and Unblock the Notifications