छत्तीसगढ़: 'कांग्रेस सरकार ने जल जीवन मिशन में किया भारी भ्रष्टाचार', बोले सीएम विष्णु देव साय
चुनावी रैली को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने जल जीवन मिशन में भारी भ्रष्टाचार किया। हम सरकार में आते ही कांग्रेस द्वारा रोके गए कामों को तेजी से पूरा कर रहे हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के लिए 3 चरणों में वोटिंग होगी। जिसमें से दो चरणों की वोटिंग संपन्न हो गई। पहले चरण 19 अप्रैल को सिर्फ बस्तर में वोटिंग हुई। वहीं दूसरे चरण 26 अप्रैल में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में वोटिंग हुई। वहीं तीसरे चरण 7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में वोटिंग होगी।
इस बार सात चरणों में मतदान होंगे। दो चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं अब पांच चरणों का मतदान होना बाकी है। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: 'कांग्रेस शुरू से ही माताओं-बहनों का अपमान करते आ रही है', बोले सीएम विष्णु देव साय












Click it and Unblock the Notifications