Chhattisgarh: मोबाइल यूज करने पर पिता ने डांटा तो बेटी हुई नाराज, मिनी नियाग्रा फॉल में लगाई छलांग
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित 'मिनी नियाग्रा फॉल' कहे जाने वाले चित्रकोट वाटरफॉल पर हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 21 साल की लड़की ने छलांग लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। हालांकि, उसे समय रहते हुए बचा लिया गया।
इस खौफनाक कदम को उठाने के पीछे 21 साल की लड़की ने जो वजह बताई, उसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। दरअसल, उसे मोबाइल फोन चलाने की लत है। उसकी इसी आदत से परेशना होकर उसके पिता ने उसे डाट दिया था। पिता की डांट से वह नाराज हो गई और चित्रकोट वाटरफॉल पहुंच गई।

इस दौरान उसने वहां से छलांग लगा दी। इस बाबत जानकारी देते हुए बस्तर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवोदिता पाल ने बताया कि लड़की का नाम सरस्वती मौर्य है और वह 21 साल की है। सरस्वती मौर्य अपना ज्यादातर समय मोबाइल फोन चलाने में बिताया करती थी। सरस्वती मौर्य के परिजन उसकी इसी आदत से परेशान थे।
कई बार उन्होंने अपनी बेटी को समझाया और डांटा भी। लेकिन, सरस्वती मौर्य के ऊपर कोई असर नहीं पड़ा। पुलिस ने बताया कि मंगलवार 18 जुलाई को भी ससस्वती मौर्य के पिता संतो मौर्य ने करीब दोपहर 1 बजे उसे मोबाइल ज्यादा यूज करने पर डांट लगाई थी। इस बात से नाराज होकर सरस्वती मौर्य चित्रकोट वाटरफॉल पहुंच गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाटरफॉल देखने आए लोगों को जब सरस्वती मौर्य की गतिविधियों का एहसास हुआ कि वह आत्महत्या करने जा रही है, तो उन्होंने उसे रोकने की काफी कोशिश। लेकिन, सरस्वती मौर्य ने किसी की नहीं सुनी और वाटर फॉल में छलांग लगा दी। हालांकि, उसे तुरंत ही अपनी गलती का अहसास हो गया।
इसके बाद वह खुद को डूबने से बचाने के लिए तैरकर बाहर आने की कोशिश करने लगी। तो वहीं, इस मामले में चित्रकोट चौकी प्रभारी तामेस्वर चौहान ने बताया कि वाटरफॉल के पास सुरक्षा के लिए तैनात गांववाले नाव लेकर सरस्वती के पास पहुंच गए और उसे बचा लिया। बताया कि सरस्वती मौर्य चित्रकोट गांव की ही रहने वाली है और चित्रकोट के एक होटल में काम करती है।












Click it and Unblock the Notifications