बीच सड़क लड़की पर गंडासे से हमला, बाल पकड़कर घसीटा, छत्तीसगढ़ पुलिस ने तुरंत एक्शन लेकर किया गिरफ्तार
रायपुर में लड़की से साथ दिल दहलाने वाली घटना को लेकर पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया है। मामले में आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वली घटना सामने आई। जिसमें करीब डेढ़ घंटे तक एक शख्स लड़की को बीच सड़क बाल पकड़कर खींचता रहा। उसने गंडासे से उसके सिर पर हमला कर उसे लहूलुहान भी कर दिया। मामले में त्वरित एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना रविवार की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी ने लड़की सिर पर पहले गंडासे से हमला किया। इसके अलावा उसने लड़की के साथ मारपीट की। जिसके कारण उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान देखे गए। आरोपी लड़की को रायपुर में घसीटता रहा। करीब डेढ़ घंटे तक ये दिल दहलाने वाली अमानवीय घटना जारी रही। बताया जा रहा है कि लड़की की हालत नाज़ुक बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता रायपुर के गुढ़ियारी पड़ाव में किराना कारोबारी ओंकार तिवारी के यहां घरेलू काम करने के लिए जाती थी। बाद में उसने काम छोड़ दिया। जिससे ओंकार लड़की पर नाराज हो गया। उसने सरेराह लड़की पर गंडासे से हमला कर दिया। वारदात का वीडियो भी सामने आया, जिसमें आरोपी को हाथ में धारदार हथियार के साथ देखा जा सकता है। वो लड़की का बाल पकड़कर उसे खींचते हुए बीच सड़क पर ले जा रहा था। लड़की की उम्र 15 से 16 साल के बीच बताई जा रही है।
लड़की हालत गंभीर
घायल लड़की को रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है। वहीं मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में त्वरित एक्शन लेते हुए आरोपी को छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications