Gauthan Diwas: गोवर्धन पूजा पर छत्तीसगढ़ के गोठानो मे गोधन की पूजा, खिलाई गई खिचड़ी
Govardhan Pooja के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार आज प्रदेश भर में Gauthan Diwas मना रही है। आज गोठानो में गोवंश की विशेष पूजा अर्चना कर उन्हें अन्नकूट के रूप में खिचड़ी खिलाई गई। इसके लिए सभी गोठान समितियों को तैयारी के निर्देश पंचायत स्तर पर दिए गए थे। इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की किसान हितैषी नीतियों को उन तक पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी आज CM निवास में गो वंश की पूजा कर खिचड़ी खिलाई।

Recommended Video
सरकार ने की थी गौठान दिवस मनाने की घोषणा
आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर देश भर में गौशालाओं और घरों में गोवंश की पूजा की जा रही है। इस बीच छत्तीसगढ़ सरकार भी छत्तीसगढ़ में निर्मित और गौठानों में गोवंश की पूजा अर्चना कर उनके संरक्षण एवं संवर्धन पर जोर देने का सन्देश दे रही है। इसके लिए साल 2019 में ही राज्य सरकार ने हर साल दीपावली पर गोवर्धन पूजा के दिन को ' गौठान दिवस ' के रूप में मनाने की घोषणा की थी। जिसके बाद से लगातार इस दिन को गौठान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

गोधन की पूजा कर खिलाई खिचड़ी, किसानों मिली जानकारी
राज्य सरकार ने गोठान दिवस की तैयारी के लिए सभी जिला पंचायत के सीईओ, जनपद पंचायतों में निर्देश जारी किए गए हैं। गौठान दिवस के आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए जिला पंचायत कोरिया की सीईओ नम्रता जैन ने बताया कि गौठान में पशुधन को नहला कर आज उनकी विशेष पूजा के साथ साथ उन्हें खिचड़ी खिलाया गया, किसानों के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह सभी आयोजन जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति में सपन्न किया गया।

यह भी पढ़े.. Chhattisgarh: केंचुए बेचकर कमा लिए 5 लाख रुपये, गजब हैं छत्तीसगढ़ के गौठान
पशुपालकों के लिये गोठान में संगोष्ठि का आयोजन
सीईओ ने बताया कि गोठानों को स्वावलंबी बनाने के लिए पशुपालको और किसानों के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। इसके अलावा किसानों को पशुपालन विभाग द्वारा हरे चारे के लाभ स्थानीय पशुपालन में सुधार की जरूरत, पशुओं के समय पर टीकाकरण जैसी जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही कृषि विभाग के द्वारा वर्मी कंपोस्ट निर्माण करने के साथ खेती के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया।
जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ आयोजन
राज्य सरकार के निर्देश के अनुसार गोठान दिवस के आयोजन के संबन्ध में सभी आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए गए थे। जिला व जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को सभी आयोजन जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने पशुपालन विभाग और कृषि विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर गोठान समितियों और सभी महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यों के साथ गोवर्धन पूजा के पारम्परिक त्योहार को मनाने की निर्देश दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications