भाजपा नहीं, कांग्रेस की गारंटी पर सबको भरोसा: CM भूपेश बघेल
BHUPESH BAGHEL: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रचार में लगे राज्य के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा की गारंटी पर कोई गारंटी नहीं लेकिन कांग्रेस की गारंटी पर सबको भरोसा है। बघेल ने यह बात बुधवार को महासमुंद में आयोजित जनसभा में विशाल जनसमूह को संबोधित करने के दौरान कही। उन्होंने कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनवाई और कांग्रेस के घोषणा के आधार पर चारों प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

महासमुंद के जनसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब हम किसानों की कर्जमाफ़ी की बात करते है तो भाजपा नेताओं के पेट में दर्द होता है, किन्तु उद्योगपतियों के कर्जमाफ़ी से इन्हें कोई समस्या नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक बीजेपी ने घोषणा पत्र जारी नहीं किया है क्योंकि उन्हें पता है कि वह सत्ता में आने वाले नहीं है।
सीएम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमने पूरे 5 वर्ष जनता की ईमानदारी के साथ सेवा की है। सुख-दुख, संकट और हर परिस्थिति में छत्तीसगढ़ की जनता के साथ कांग्रेस की सरकार खड़ी रही है और यही वजह है कि जनता का भरोसा हमने जीता है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अब तक छत्तीसगढ़ की जनता से 16 वादे कर चुकी है, जैसे ही कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी, फिर से हम अपने सारे वादों को निभाएंगे। बघेल ने कहा कि किसानों की कर्जमाफ़ी, केजी से पीजी तक फ्री शिक्षा, गैस सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी सहित 16 वादे हमने किए है और सभी वादों को हम पूरा करेंगे।
यह भी पढ़ें सुकमा में कांग्रेस की चुनावी सभा का आयोजन, CM भूपेश बघेल ने नक्सल समस्या पर कही बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications