छत्तीसगढ़ में चुनावी पारा हाई, मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे 2 चुनावी सभाएं
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ में आज केंद्रीय मंत्री अमित शाह भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे,तो वही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ दौरे पहुंच रहे हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे शुक्रवार को अभनपुर और चंद्रपुर में अलग-अलग सभाओं को संबोधित करेंगे। खड़गे कांग्रेस प्रचार के लिए 3 दिन में दूसरी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी की तरफ से मल्लिकार्जुन खड़गे का जपो शेड्यूल बताया गया है,उसके मुताबिक वह दोपहर 12 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद 12.10 पर हेलीकॉप्टर से अभनपुर पहुंचकर 12.40 आमसभा को संबोधित करेंगे। खड़गे 1.50 बजे अभनपुर से चंद्रपुर के लिए रवाना होंगे ,जहां वह दोपहर 3 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे। इन दोनों चुनावी सभाओं के बाद वह 4.10 बजे चंद्रपुर में हेलीकॉप्टर से रवाना होकर रायपुर जायेंगे। एक निजी होटल में रात्रि विश्राम के बाद 4 अक्टूबर को सुबह 10.40 पर रायपुर से दिल्ली रवाना हो जायेंगे।
यह भी पढ़े कौन है प्रमोद? छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल के ट्वीट के बाद बढ़ी हलचल












Click it and Unblock the Notifications