Sukma News: नक्सलियों ने उपसरपंच की हत्या, भयभीत ग्रामीण ने की खुदकुशी
Sukma Naxal News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक दुखद घटना घटी है। नगाराम गांव में नक्सलियों ने उपसरपंच हेमला सुक्ला की गला रेतकर हत्या कर दी। यह हमला बीती रात हुआ और नक्सलियों ने उन पर पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाया।
हत्या के बाद पटेलपारा निवासी हेमला सन्नी ने डर के मारे आत्महत्या कर ली। नक्सलियों की केरलपाल कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए एक पर्चे के जरिए 18 अन्य ग्रामीणों को मौत की सजा सुनाई।
इन घटनाओं के बाद गांव में स्थिति तनावपूर्ण और भयावह है। स्थानीय प्रशासन ने अभी तक घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इन धमकियों के कारण ग्रामीण लगातार डर के साये में जी रहे हैं।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार के सत्ता में आने के बाद से बस्तर में नक्सलियों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। नौ महीनों में सुरक्षा बलों ने करीब 150 नक्सलियों को मार गिराया है, करीब 200 को गिरफ्तार किया है और करीब 500 ने आत्मसमर्पण किया है।छत्तीसगढ़ सरकार से जुड़े जिम्मेदार लोगों का मानना है कि अपने खिलाफ चल रहे अभियान से नक्सलियों में हताश हैं और इसी वजह से वे इस तरह की हिंसक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ को अगले 2 साल में नक्सल मुक्त बनाने का दावा, लेकिन उठ रहे हैं सवाल












Click it and Unblock the Notifications