उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव करेंगे 2 जिलों का दौरा, बेमेतरा और कवर्धा में लेंगे समीक्षा बैठक

CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा बेमेतरा और कवर्धा जिले के प्रभारी मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव बेमेतरा और कवर्धा में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे दोनों जिलों में संचालित योजनाओं व कार्यक्रमों की भी समीक्षा करेंगे। श्री सिंहदेव 26 जुलाई को बेमेतरा में और 27 जुलाई को कवर्धा में बैठक लेंगे।

TS BABA

उप मुख्यमंत्री श्री सिंहदेव 26 जुलाई को रायपुर से सवेरे दस बजे सड़क मार्ग से बेमेतरा के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे साढ़े 11 बजे बेमेतरा पहुंचकर जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। श्री सिंहदेव दोपहर तीन बजे बेमेतरा से कबीरधाम जिले के रणबीरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर साढ़े तीन बजे रणबीरपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शाम साढ़े पांच बजे वहां से कवर्धा के लिए रवाना होंगे। श्री सिंहदेव शाम छह बजे कवर्धा पहुंचेंगे। वे कवर्धा में रात्रि विश्राम करेंगे।

श्री सिंहदेव अगले दिन 27 जुलाई को सवेरे 11 बजे कवर्धा में लोगों से मुलाकात करेंगे। वे दोपहर एक बजे अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। श्री सिंहदेव शाम साढ़े चार बजे कवर्धा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम सात बजे रायपुर पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें उप मुख्यमंत्री सिंहदेव का बयान, छत्तीसगढ़- ओड़िशा के बीच महानदी जल विवाद का शीघ्र होगा समाधान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+